Bihar NEET Protest FIR: बिहार के किशनगंज जिले के बहादुरगंज निवासी सदाकत कौनैन ने दावा किया है कि उसे NEET पेपर लीक विरोध प्रदर्शन मामले में गलत तरीके से नामजद किया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में उसने कहा कि वह पिछले चार महीनों से रूस में रह रहा है और 25 जुलाई को बहादुरगंज के एलआरपी चौक पर हुए प्रदर्शन के समय भारत में मौजूद ही नहीं था। उसने निष्पक्ष जांच कर दावा सही पाए जाने पर FIR से नाम हटाने की मांग की है।
किशनगंज पुलिस ने इस मामले पर फिलहाल कोई सीधी टिप्पणी नहीं की है। इस बीच बिहार सरकार ने NEET पेपर लीक विरोध प्रदर्शन से जुड़े सभी मामलों को वापस लेने का फैसला किया है। गृह विभाग के अनुसार, 26 जुलाई सुबह 6 बजे से पहले दर्ज सभी FIR, शिकायतें और कारण बताओ नोटिस वापस लिए जाएंगे तथा गिरफ्तार लोगों को तत्काल रिहा किया जाएगा।
मामले ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है। स्थानीय जिला परिषद प्रतिनिधि इमरान आलम ने घटना की निंदा करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की और कहा कि ऐसे कई मामले सामने आए हैं।
ये भी देखे: राहुल गांधी का आरोप- छात्रों पर पैलेट गन और कीलों वाली लाठियों का इस्तेमाल हुआ, अमित शाह दे रहे थे निर्देश

