Coimbatore Gutkha Smuggling: तमिलनाडु के कोयंबटूर में 27 सितंबर 2026 को गुटखा तस्करी रोकने के दौरान हेड कांस्टेबल 456 ट्रैफिक वेलमुरुगन ने जोखिम उठाकर कार्रवाई को अंजाम तक पहुंचाया। कोविलपालायम पुलिस स्टेशन में तैनात वेलमुरुगन ने गुटखा ले जा रही कार को रोकने की कोशिश की। कार तेजी से भागने लगी तो वह उसकी छत पर चढ़ गए और करीब 40 किलोमीटर तक उसी पर डटे रहे।
231 किलो गुटखा बरामद, तीन गिरफ्तार
पुलिस टीम लगातार कार का पीछा करती रही। छत पर मौजूद वेलमुरुगन टीम के संपर्क में रहे और वाहन को रोकने में मदद करते रहे। करीब 40 किलोमीटर पीछा करने के बाद पुलिस ने कार को अविनाशी के पास रोक लिया। वाहन से 231 किलो गुटखा बरामद हुआ और कार जब्त कर ली गई। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।
मुख्यमंत्री और DGP ने की सराहना
कार्रवाई की जानकारी मिलने पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने वेलमुरुगन से व्यक्तिगत मुलाकात कर उनकी बहादुरी और कार्रवाई की सराहना की। तमिलनाडु के DGP ने भी हेड कांस्टेबल को व्यक्तिगत रूप से बधाई दी। इस कार्रवाई में जहां 231 किलो गुटखा जब्त हुआ, वहीं वेलमुरुगन की भूमिका की मुख्यमंत्री और DGP दोनों ने प्रशंसा की।
ये भी पढ़े: हुक्का बार को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, ‘सेल्फ सर्विस’ से लेकर किराए पर देने तक, सब पर रोक

