होम = खेल = CWG 2026: सोमन राणा ने जीता गोल्ड, शुभम जुयाल को सिल्वर; भारत ने रचा इतिहास

CWG 2026: सोमन राणा ने जीता गोल्ड, शुभम जुयाल को सिल्वर; भारत ने रचा इतिहास

by | Aug 1, 2026 | खेल

CWG 2026 India Para Athleticsकॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। शनिवार को पैरा-एथलेटिक्स में भारत ने इतिहास रच दिया। पुरुषों की शॉटपुट F57 स्पर्धा में पूर्व सेना जवान सोमन राणा ने गोल्ड मेडल जीता, जबकि शुभम जुयाल ने सिल्वर अपने नाम किया। कैमरून के सेड्रिक इड्रिस लेकेज़ो ने 12.57 मीटर के थ्रो के साथ ब्रॉन्ज हासिल किया।

राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में यह पहली बार है जब भारत ने पुरुषों की शॉटपुट F57 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। साथ ही, इस इवेंट में यह भारत का पहला डबल पोडियम है। इन दो पदकों के साथ ग्लास्गो 2026 में भारत की कुल पदक संख्या 30 हो गई है।

शुभम ने पहले थ्रो से बनाई बढ़त

10 खिलाड़ियों के फाइनल में सभी को छह प्रयास करने थे। भारतीय खिलाड़ियों ने सबसे अंत में थ्रो किया। शुभम ने पहले प्रयास में 13.08 मीटर का थ्रो कर बढ़त बनाई, जिसे कोई प्रतिद्वंद्वी पार नहीं कर सका। उन्होंने छठे प्रयास में 13.28 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया।

लैंडमाइन विस्फोट में गंवाया था पैर

शुभम के बाद उतरे सोमन ने दूसरे प्रयास में 13.40 मीटर का थ्रो कर शीर्ष स्थान हासिल किया। 2000 के शुरुआती वर्षों में पांच साल तक राष्ट्रीय स्तर के मिडिलवेट बॉक्सर रहे सोमन 2/8 गोरखा राइफल्स में सिपाही थे। 2006 में पुंछ सेक्टर में लैंडमाइन विस्फोट में उन्होंने दाहिना पैर गंवा दिया।

2017 में आर्टिफिशियल लिम्ब सेंटर से प्रोस्थेटिक लेग लेने के दौरान आर्मी पैरालिंपिक नोड के संपर्क में आने के बाद उन्होंने पैरा-एथलेटिक्स शुरू किया और अब राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का तिरंगा ऊंचा किया।

ये भी देखे: PM मोदी के समर्थन में बोले स्वामी कैलाशानंद गिरि, कहा- विरोध करें, लेकिन भाषा की मर्यादा न टूटे