Friday, Sep 25

होम = Cover Story Top = दिल्ली से अबू धाबी जाने वाली फ्लाइट अचानक कैंसिल, एयरपोर्ट पर फंसे 200 यात्री

दिल्ली से अबू धाबी जाने वाली फ्लाइट अचानक कैंसिल, एयरपोर्ट पर फंसे 200 यात्री

by | Sep 20, 2026 | Cover Story Top

Delhi Abu Dhabi Flight: दिल्ली से अबू धाबी जाने वाले करीब 200 यात्रियों की यात्रा शनिवार रात अचानक रुक गई। एतिहाद एयरवेज की फ्लाइट EY-217 में तकनीकी खराबी सामने आने के बाद यात्रियों को विमान से उतार दिया गया। कुछ घंटे इंतजार के बाद एयरलाइन ने उड़ान रद्द करने की जानकारी दी। तय शेड्यूल के अनुसार फ्लाइट को रात 9:15 बजे दिल्ली से अबू धाबी के लिए रवाना होना था। यात्री विमान में पहुंच चुके थे, तभी क्रू की ओर से तकनीकी दिक्कत की जानकारी दी गई। इसके बाद सभी यात्रियों को विमान से बाहर आने को कहा गया।

कुछ घंटे इंतजार के बाद मिली कैंसिलेशन की जानकारी

यात्रियों के मुताबिक, विमान से उतारे जाने के बाद उन्हें कुछ समय तक इंतजार कराया गया। शुरुआत में यात्रियों को उम्मीद थी कि तकनीकी समस्या ठीक होने के बाद फ्लाइट रवाना हो जाएगी। हालांकि, बाद में एयरलाइन ने उड़ान रद्द होने की जानकारी दी। फ्लाइट कैंसिल होने के बाद यात्रियों के सामने अबू धाबी पहुंचने के लिए दूसरे विकल्प तलाशने की चुनौती खड़ी हो गई। अचानक उड़ान रद्द होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

बोइंग 787-9 विमान से होनी थी उड़ान

फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24 के मुताबिक, EY-217 के लिए बोइंग 787-9 विमान निर्धारित था। हालांकि, विमान में आई तकनीकी खराबी की वास्तविक वजह तत्काल सामने नहीं आई है। फिलहाल करीब 200 यात्रियों की यात्रा प्रभावित हुई है। तकनीकी समस्या किस स्तर की थी और यात्रियों को आगे की यात्रा के लिए एयरलाइन की ओर से क्या व्यवस्था दी गई, इसकी विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

ये भी पढ़ें: https://newsindia24x7.tv/moscow-drone-attack-oil-refinery-russia-parliamentary-election/