Monday, Nov 09

होम = Breaking = दिवाली से पहले दिल्ली में दमघोंटू हुई हवा, AQI 350 के पार; अगले 2 दिनों तक और बिगड़ सकते हैं हालात

दिवाली से पहले दिल्ली में दमघोंटू हुई हवा, AQI 350 के पार; अगले 2 दिनों तक और बिगड़ सकते हैं हालात

Delhi Air Pollution: दिल्ली में ठंड ने अभी ठीक से दस्तक भी नहीं दी है, लेकिन प्रदूषण ने लोगों की परेशानी बढ़ानी शुरू कर दी है। दिवाली से पहले ही राजधानी की हवा 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंच गई है। कई इलाकों में AQI 350 के पार दर्ज किया गया है। CPCB के आंकड़ों के मुताबिक, रविवार के मुकाबले सोमवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता में गिरावट आई है।

कई इलाकों में AQI 350 के पार पहुंचा

CPCB के मुताबिक, सोमवार सुबह दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता बेहद खराब रही। रोहिणी में AQI 396, अलीपुर में 375, विवेक विहार में 370 और नरेला में 363 दर्ज किया गया। चांदनी चौक में यह 358, ITO और अक्षरधाम में 349 रहा। इंडिया गेट और जनपथ में AQI 335 दर्ज हुआ। वहीं, बुराड़ी में 308, आया नगर में 276, IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर 263 और आनंद विहार में 242 रहा। आंकड़ों के मुताबिक, शाम 6 बजे के बाद प्रदूषण का स्तर बढ़ना शुरू हुआ।

बुधवार तक और बिगड़ सकती है दिल्ली की हवा

दिल्ली में शाम के समय प्रदूषण का स्तर बढ़ता दिखाई दिया। रविवार को शाम तक औसत AQI 272 था, जो रात 10 बजे बढ़कर 287 और 11 बजे 290 पर पहुंच गया। राजधानी के 57 निगरानी केंद्रों में से 50 पर PM2.5 और बाकी 7 केंद्रों पर PM10 प्रमुख प्रदूषक रहा। वहीं, केंद्र के एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम (AQEWS) ने अनुमान जताया है कि सोमवार और मंगलवार को हवा 'खराब' श्रेणी में रह सकती है। बुधवार तक इसके 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचने की आशंका है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में BS-VI प्रतिबंध लागू होते ही दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर लगा भीषण जाम