Sunday, Sep 27

होम = Cover Story Latest = राजनीति, कोचिंग या वापस विदेश Ex-IAS दिव्या मित्तल ने अपनी नई पोस्ट से बढ़ाया सस्पेंस, कहा- 29 सितंबर सुबह बताऊंगी

राजनीति, कोचिंग या वापस विदेश Ex-IAS दिव्या मित्तल ने अपनी नई पोस्ट से बढ़ाया सस्पेंस, कहा- 29 सितंबर सुबह बताऊंगी

by | Sep 27, 2026 | Cover Story Latest

Divya Mittal: उत्तर प्रदेश कैडर की पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देने के बाद अपनी नई सोशल मीडिया पोस्ट से अगले कदम को लेकर सस्पेंस बढ़ा दिया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “मुझे आगे क्या करना है?” साथ ही कुछ संभावित विकल्प भी बताए और कहा कि 29 सितंबर की सुबह 8:30 बजे वह इस बारे में जानकारी देंगी।

क्या हैं दिव्या मित्तल के विकल्प

दिव्या मित्तल ने अपनी पोस्ट में लिखा- “बच्चे छोटे हैं। अब घर”, “अच्छा पैकेज मिलेगा। वापस विदेश”, “IAS पर किताब लिखी है। कोचिंग” और “टिकट पक्का हो गया होगा। राजनीति।” इसके बाद उन्होंने लिखा कि 29 सितंबर सुबह 8:30 बजे वह बताऊंगी।

15 सितंबर को खत्म हुआ IAS का सफर

2013 बैच की यूपी कैडर की IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने 30 अगस्त को प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देने की घोषणा की थी। उन्होंने निजी कारणों, पारिवारिक प्राथमिकताओं और जीवन के नए लक्ष्यों का हवाला दिया था। केंद्र सरकार ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया और यह 15 सितंबर 2026 से प्रभावी हुआ। इस्तीफे के बाद उन्होंने कहा था कि IAS की नौकरी उनके जीवन का सिर्फ एक चैप्टर है। उन्होंने परिवार, लेखन, शिक्षण और समाज सेवा से जुड़े विकल्पों के संकेत भी दिए थे।

सोशल मीडिया पर बड़ी मौजूदगी

दिव्या मित्तल की सोशल मीडिया पर भी अच्छी मौजूदगी है। उनके तीन सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कुल करीब 7.55 लाख फॉलोअर्स बताए गए हैं। इनमें इंस्टाग्राम पर करीब 3.69 लाख, एक्स पर करीब 2.33 लाख और फेसबुक पर करीब 1.53 लाख फॉलोअर्स हैं।

राजनीति में जाने की भी चर्चा

दिव्या मित्तल के इस्तीफे के बाद उनके राजनीति में आने की चर्चा भी हुई थी। कांग्रेस नेता अजय राय ने कहा था कि अगर दिव्या मित्तल चुनाव लड़ना चाहती हैं तो पार्टी उनके नाम पर विचार कर सकती है। हालांकि, दिव्या मित्तल ने अपनी नई पोस्ट में अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह राजनीति में जाएंगी। अब सभी की नजर 29 सितंबर की सुबह 8:30 बजे पर है, जब दिव्या मित्तल अपने अगले कदम को लेकर स्थिति स्पष्ट करने वाली हैं।

ये भी पड़े: पाकिस्तान में डबल अटैक से दहशत, आत्मघाती विस्फोट के बाद रेस्क्यू टीम पर हमला, 13 की मौत