German Woman Bhopal Facebook Friendship: सोशल मीडिया पर बनी दोस्ती के सीमाएं पार करने का एक मामला भोपाल में सामने आया है। जर्मनी की रहने वाली एक महिला अपनी छोटी बेटी के साथ मध्य प्रदेश पहुंची। बताया जा रहा है कि करीब 10 साल पहले Facebook के जरिए उसकी जबलपुर निवासी एक युवक से दोस्ती हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद महिला ने युवक को जर्मनी भी बुलाया था।
महिला पिछले साल बेटी के साथ भारत आई थी और जबलपुर का युवक भी दोनों के साथ अलग-अलग जगहों पर घूमता था।
वीजा खत्म होने पर पुलिस को मिली जानकारी
महिला 180 दिनों के टूरिस्ट वीजा पर पिछले साल सितंबर में भारत आई थी, लेकिन अब उसका वीजा समाप्त हो चुका है। वीजा अवधि खत्म होने के बाद महिला थाना पुलिस ने जबलपुर निवासी युवक को बुलाकर पूछताछ की। फिलहाल महिला और उसकी बेटी की सुरक्षा व देखभाल के लिए उन्हें भोपाल के गौरवी सेंटर में रखा गया है।
जर्मनी भेजने की प्रक्रिया शुरू
पुलिस कमिश्नर संजय कुमार के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया कि आर्थिक तंगी के कारण महिला जर्मनी वापस नहीं जा सकी और भारत में ही रुक गई। पुलिस ने मुंबई स्थित संबंधित विभाग और जर्मन एम्बेसी को पत्र भेजकर वीजा एक्सटेंशन और टिकट की व्यवस्था कराने का अनुरोध किया है। पुलिस-प्रशासन की प्राथमिकता मां-बेटी को सुरक्षित जर्मनी भेजना है। जर्मन दूतावास के समन्वय से आगे की कानूनी प्रक्रिया चल रही है। साथ ही महिला के भारत आने के उद्देश्य और जबलपुर निवासी युवक से उसके संबंधों के आधार की भी जांच की जा रही है।
ये भी पढ़े: फ्रांस के BAPS हिंदू मंदिर में जुटे 43 देशों के 50 से ज्यादा राजदूत, हुआ इंडो-फ्रेंच कल्चरल ओपन डे

