होम = Cover Story Big = ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक सड़क हादसा: कार की टक्कर से बाइक सवार 2 युवकों की मौत

ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक सड़क हादसा: कार की टक्कर से बाइक सवार 2 युवकों की मौत

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, दोनों युवक एक ही बाइक पर नवादा गोलचक्कर से डोमिनोज गोलचक्कर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे अवध ग्रीन कट के सामने पहुंचे, सामने से आ रही एक कार से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर बीटा-2 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान सचिन (19) और मनीष (19) के रूप में हुई है। सचिन मूल रूप से हमीरपुर का रहने वाला था और फिलहाल ऐच्छर गांव में रह रहा था, जबकि मनीष भी हमीरपुर का निवासी था और वर्तमान में ओमिक्रोन क्षेत्र में रहता था।

कार चालक हिरासत में, जांच जारी

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना में शामिल कार को जब्त कर लिया गया है और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। घटनास्थल के हालात का भी निरीक्षण किया जा रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि दुर्घटना तेज रफ्तार, चालक की लापरवाही या किसी अन्य वजह से हुई। मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। दोनों युवकों की मौत से परिवारों में शोक का माहौल है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे और जांच पूरी होने के बाद हादसे की पूरी तस्वीर सामने आने की उम्मीद है।

ये भी पढ़े: बेंगलुरु में घर किराए पर लेना या इंटरव्यू देना? मकान मालिक के सवाल सुनकर चौंका किराएदार