Monday, Nov 09

होम = Others = गुरुग्राम में आधी रात को तेज रफ्तार का कहर, तीन गाड़ियां टकराईं; सड़क पर पलटी टैक्सी

गुरुग्राम में आधी रात को तेज रफ्तार का कहर, तीन गाड़ियां टकराईं; सड़क पर पलटी टैक्सी

Gurugram Road Accident: गुरुग्राम में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक कमर्शियल टैक्सी सड़क के बीचोंबीच पलट गई। हादसा डीएलएफ फेज इलाके में गोल्फ कोर्स कनेक्टिंग रोड पर रैपिड मेट्रो के नीचे हुआ। इसमें टैक्सी ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। राहत की बात यह है कि किसी की जान नहीं गई।

टक्कर के बाद टैक्सी में फंसा ड्राइवर

जानकारी के मुताबिक, हादसा शनिवार देर रात करीब 1:30 बजे गोल्फ कोर्स कनेक्टिंग रोड पर हुआ। तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर के बाद कमर्शियल टैक्सी पलट गई और चालक उसके अंदर फंस गया। मौके पर पहुंचे राहगीरों ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। घायल चालक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के समय सड़क पर ट्रैफिक कम था, लेकिन गाड़ियां तेज रफ्तार में थीं। एक कार का संतुलन बिगड़ने के बाद पीछे से आ रहे वाहन भी उससे टकरा गए। हालांकि, हादसे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

हादसे की सूचना मिलते ही DLF की पेट्रोलिंग टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटना में तीनों वाहनों को नुकसान पहुंचा और कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा। बाद में क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त गाड़ियों को सड़क से हटाया गया। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि टक्कर की वजह और वाहन चालकों की भूमिका का पता लगाया जा सके। घायल टैक्सी चालक के बयान भी दर्ज किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर ED का बड़ा एक्शन, 426 करोड़ की संपत्ति अटैच