Friday, Sep 25

होम = Cover Story Featured = ज्ञानेश कुमार के यूपी दौरे टले, चुनाव आयोग ने SIR विवाद से किसी संबंध से किया इनकार

ज्ञानेश कुमार के यूपी दौरे टले, चुनाव आयोग ने SIR विवाद से किसी संबंध से किया इनकार

Gyanesh Kumar Meerut-Varanasi Visit: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के मेरठ और वाराणसी दौरे स्थगित कर दिए गए हैं। चुनाव आयोग के वरिष्ठ सूत्रों के मुताबिक दोनों कार्यक्रमों को टालने का फैसला 21 सितंबर को ही लिया गया था और इसका आयोग में सामने आए कथित मतभेदों से कोई संबंध नहीं है। जिला प्रशासन को इसकी जानकारी ईमेल के जरिए दी गई थी। आयोग ने इसके पीछे लॉजिस्टिक और स्थानीय परिस्थितियों के साथ CEC के आधिकारिक कार्यक्रमों में बदलाव को कारण बताया है।

आयोग में मतभेद की रिपोर्ट के बीच फैसला

यह घटनाक्रम चुनाव आयोग के भीतर कथित असहमति की रिपोर्टों के बीच सामने आया है। द इंडियन एक्सप्रेस की जांच के अनुसार, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने अक्टूबर 2025 से अगस्त 2026 के बीच मतदाता सूची से जुड़े फैसलों पर 14 बार आपत्ति दर्ज की। इनमें SIR, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने-हटाने, अपील और आयोग के वोटर डेटा सॉफ्टवेयर तक पहुंच जैसे मुद्दे शामिल थे। हालांकि, इस दौरान दोनों आयुक्तों ने आयोग की संयुक्त सार्वजनिक ब्रीफिंग में अपनी आपत्तियां नहीं उठाईं।

दूसरे राज्यों के कार्यक्रम भी टले

आयोग के मुताबिक ऐसे कार्यक्रमों में करीब 1,000 युवा शामिल हो सकते हैं, इसलिए मौसम, स्थानीय परिस्थितियों और संसाधनों के अनुसार तारीखें बदलती रहती हैं। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और लद्दाख के कार्यक्रम भी स्थगित हुए हैं। हिमाचल का कार्यक्रम पर्यटन सीजन और परीक्षाओं के कारण टला, उत्तराखंड में युवा संवाद SIR पूरा होने के बाद होगा, जबकि लद्दाख का कार्यक्रम मानसरोवर आपदा के बाद स्थगित किया गया। भूटान यात्रा के कारण भी कुछ कार्यक्रमों में बदलाव हुआ। आयोग ने यह भी कहा कि 1.5 करोड़ रुपये तक का खर्च तभी होता है, जब कोई कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।

ये भी पढ़े: गुलिस्तान बॉर्डर पर घमासान, पाकिस्तानी सैनिकों के चौकियां छोड़ने का दावा