How to Get Rid of Spiders: गर्मी के बाद बारिश शुरू होते ही घरों में नमी बढ़ जाती है, जिससे छिपकली, चूहे और मकड़ियां सक्रिय हो जाती हैं। मकड़ियां घर के कोनों में जाले बनाती हैं, जो न सिर्फ गंदगी बढ़ाते हैं बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी परेशानी का कारण बन सकते हैं। हालांकि, कुछ प्राकृतिक खुशबुएं ऐसी हैं जिन्हें मकड़ियां पसंद नहीं करतीं। इनका इस्तेमाल कर आप उन्हें घर या दुकान से दूर रख सकते हैं।
ये 7 खुशबुएं मकड़ियों को रखती हैं दूर
- पुदीने का तेल (Peppermint Oil): इसकी तेज खुशबू मकड़ियों को पसंद नहीं होती। इसमें मौजूद प्राकृतिक तत्व उन्हें आसपास बसने से रोकते हैं।
- हॉर्स चेस्टनट ऑयल: वैज्ञानिक अध्ययनों के अनुसार इसकी गंध भी मकड़ियों को दूर रखने में मददगार हो सकती है।
- लैवेंडर: इसकी महक कई कीड़े-मकोड़ों को दूर रखती है। जब छोटे कीड़े कम होंगे तो मकड़ियां भी कम दिखाई देंगी।
- तुलसी: इसकी खुशबू मच्छरों को दूर करती है। भोजन की कमी होने पर मकड़ियां भी घर छोड़ देती हैं।
- अजवायन के फूल (Thyme): इसकी गंध मक्खियों और मच्छरों को भगाने में मदद करती है, जिससे मकड़ियों का आना भी कम हो जाता है।
- पाइन ऑयल: यह कई छोटे कीड़ों को दूर रखता है, जिससे मकड़ियों को भोजन नहीं मिल पाता।
- टी ट्री ऑयल: यह छोटे कीड़ों की संख्या कम करने में मदद करता है, जिससे मकड़ियां घर में कम बसती हैं।
कैसे करें इन खुशबुओं का इस्तेमाल?
स्प्रे बनाएं: आधा लीटर पानी में किसी भी एसेंशियल ऑयल की 5 बूंदें और 2-3 बूंद लिक्विड साबुन मिलाकर दरवाजों, खिड़कियों और अंधेरे कोनों में छिड़कें।
कॉटन बॉल रखें: रुई पर तेल की कुछ बूंदें डालकर कमरे के कोनों, अलमारी और खिड़कियों के पास रखें।
खुशबूदार पौधे लगाएं: तुलसी और लैवेंडर जैसे पौधे घर के आसपास लगाने से कीड़े-मकोड़े कम आते हैं, जिससे मकड़ियों की संख्या भी घट सकती है।
मकड़ियों से बचाव के आसान टिप्स:
- दरवाजों और खिड़कियों की दरारें बंद रखें।
- घर में पानी का रिसाव न होने दें।
- नियमित साफ-सफाई करें।
- खिड़कियों के पास उगी झाड़ियों की समय-समय पर छंटाई करें।
- कूड़ा और लकड़ियां घर की दीवारों से दूर रखें।
- रात में जरूरत न हो तो बाहर की तेज लाइटें बंद रखें, क्योंकि ये कीड़ों को आकर्षित करती हैं।
ये भी पढ़े: Pune हत्याकांड: ‘शादी तोड़ने से आसान लगा मंगेतर की हत्या’, पूछताछ में आरोपी का बड़ा खुलासा

