Monday, Nov 09

होम = News Top = मुसलमान न पहनें नाइकी के लोगो वाले कपड़े! लीबिया के दारुल इफ्ता का फतवा

मुसलमान न पहनें नाइकी के लोगो वाले कपड़े! लीबिया के दारुल इफ्ता का फतवा

Libya Nike Logo Fatwa: नाइकी के लोगो वाले कपड़े पहनना अब धार्मिक बहस का विषय बन गया है। लीबिया के शीर्ष धार्मिक संस्थान दारुल इफ्ता ने मुसलमानों के लिए ऐसा फतवा जारी किया है, जिसमें नाइकी के लोगो वाले कपड़ों की खरीद-बिक्री और उन्हें पहनने के खिलाफ हिदायत दी गई है। इस फैसले के पीछे की वजह भी चर्चा में है।

नाइकी के लोगो को लेकर क्या है धार्मिक आपत्ति?

त्रिपोली स्थित दारुल इफ्ता के फतवे के मुताबिक, अमेरिकी स्पोर्ट्सवेयर कंपनी नाइकी का नाम यूनानी जीत की देवी 'नाइकी' के नाम पर रखा गया है। कंपनी का मशहूर 'स्वूश' लोगो भी इसी देवी के पंखों से प्रेरित बताया गया है। फतवे में कहा गया है कि इस लोगो वाले कपड़े पहनना ऐसे प्रतीकों को बढ़ावा देना है, जो 'शिर्क' यानी एक से अधिक ईश्वर की पूजा करने की श्रेणी में आता है।

नाइकी पर इजरायल का समर्थन करने का आरोप

लीबिया के प्राचीन यूनानी शहर साइरीन में पुरातात्विक खुदाई के दौरान यूनानी देवी 'नाइकी' की एक मूर्ति भी मिली थी। वहीं, दारुल इफ्ता ने अमेरिकी कंपनी नाइकी पर इजरायल का समर्थन करने का आरोप लगाते हुए ऐसी कंपनियों के बहिष्कार की अपील की है। संस्थान ने 2023 में काउंसिल फॉर रिसर्च एंड शरीयत स्टडीज की ओर से जारी बयान का भी हवाला दिया। इसमें गाजा युद्ध के दौरान इजरायल का समर्थन करने वाली पश्चिमी कंपनियों के बहिष्कार की अपील की गई थी।

ये भी पढ़ें: दिवाली से पहले दिल्ली की हवा जहरीली, कई इलाकों में AQI 400 के करीब