India vs Nepal Under 19 Asia Cup: अंडर-19 एशिया कप में भारतीय युवा खिलाड़ियों ने नेपाल के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन किया है। ओमान में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने नेपाल को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। आर्यवीर सहवाग और लक्ष्य रायचंदानी की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत भारत ने 129 रनों का लक्ष्य महज 19.1 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए हासिल कर लिया।
आर्यवीर सहवाग ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
आर्यवीर सहवाग ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 52 गेंदों में 70 रन बनाए। उन्होंने 7 चौके और 4 छक्के जड़े। वहीं, कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने 63 गेंदों में 7 चौकों की मदद से नाबाद 53 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़कर भारत को जीत दिलाई।
भारतीय गेंदबाजों ने नेपाल की टीम पर बरपाया कहर
भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही नेपाल पर दबाव बनाए रखा। ईशान सूद ने शुरुआती तीन में से दो विकेट लेकर नेपाल की कमर तोड़ दी। उन्होंने और अर्जुन राजपूत ने 3-3 विकेट झटके। यशवीर गौड़ को 2, जबकि मनल चौहान और काव्य पटेल को 1-1 सफलता मिली। भारतीय गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी के सामने नेपाल की टीम 42.3 ओवर में 128 रन पर सिमट गई। नेपाल की ओर से दर्श सुनार ने सर्वाधिक 43 रन बनाए।
नेपाल U19 (प्लेइंग XI): आशीष लुहार (विकेट कीपर), अभय यादव, बिपिन शर्मा (कप्तान), दर्श सोनार, नीरज कुमार यादव, निश्चल छेत्री, नितेश पटेल, प्रसिद्ध जैशी, सचिन भट्ट, सुशील रावल, सूर्यांशु कोइराला।
इंडिया U19 (प्लेइंग XI): आर्यवीर सहवाग, अन्वय द्रविड़ (विकेट कीपर), अर्जुन राजपूत, इशान सूद, काव्या पटेल, लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्तान), मनाल चौहान, मोहित उल्वा, यशवीर गौड़, वीके विनीत, यशबर्धन चौहा।
ये भी पढ़ें: राइज एंड फॉल 2′ के विनर बने शहजाद पूनावाला, 35 लाख की रकम बाढ़ पीड़ितों को करेंगे दान

