Jantar Mantar Protest Restrictions: जंतर-मंतर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' के प्रदर्शन के बीच दिल्ली प्रशासन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 163 लागू कर दी है। कानून-व्यवस्था और लोगों की सुरक्षा को देखते हुए प्रतिबंधित इलाके में ऐप-आधारित सेवाओं, राइड-शेयरिंग प्लेटफॉर्म, फूड डिलीवरी, क्विक-कॉमर्स, लॉजिस्टिक्स और अन्य ई-कॉमर्स सेवाओं को अपनी आवाजाही नियंत्रित करने के निर्देश दिए गए हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से इन इलाकों की यात्रा से बचने की सलाह भी दी है।
अखिलेश यादव ने उठाए सवाल
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने दिल्ली पुलिस के इस फैसले पर सवाल उठाते हुए X पर पोस्ट किया, "रोटी मत छीनो! (नोटबंदी के बाद फूड बंदी)"।
ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी में कहा गया है कि अधिसूचित क्षेत्र में सेवाओं को नियंत्रित करने का उद्देश्य ड्राइवरों, डिलीवरी पार्टनर्स और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखना है।
दुकानों-रेस्तरां को भी जल्द बंद करने की अपील
गुरुवार को न्यू दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन ने कनॉट प्लेस के दुकानदारों, कार्यालयों और रेस्तरां संचालकों से शाम 6:30 बजे तक प्रतिष्ठान बंद करने की अपील की थी। एसोसिएशन के मुताबिक, यह अपील नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC) के चेयरमैन की सलाह पर जारी की गई थी।
ये भी पढ़े: भोपाल में पुलिस कांस्टेबल पर नाबालिग से रपे का आरोप, साथी समेत दोनों गिरफ्तार

