Friday, Sep 25

होम = News Latest = कालकाजी मंदिर के पास नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, पुलिसकर्मी बनकर धमकाने का मामला सामने आया

कालकाजी मंदिर के पास नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, पुलिसकर्मी बनकर धमकाने का मामला सामने आया

Kalkaji Temple Minor Gangrape Case: कालकाजी मंदिर के पास आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। आरोप है कि पार्क में पहुंचे तीन युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर नाबालिग और उसके दोस्त को धमकाया और फिर वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस बनकर धमकाने का आरोप

पुलिस के मुताबिक, सोमवार रात करीब 8:45 बजे पीसीआर कॉल के जरिए इस्कॉन मंदिर के पास गैंगरेप की सूचना मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नाबालिग से पूछताछ की। शुरुआती जानकारी में सामने आया कि वह दिल्ली की रहने वाली है। नाबालिग के मुताबिक, वह शाम करीब 7 बजे अपने दोस्त के साथ कालकाजी मंदिर पहुंची थी। दर्शन करने के बाद दोनों करीब 7:30 बजे आस्था कुंज पार्क चले गए। कुछ देर बाद वहां तीन युवक पहुंचे और दोनों को रोककर खुद को पुलिसकर्मी बताया। आरोप है कि युवकों ने कार्रवाई की धमकी दी, जिससे नाबालिग और उसका दोस्त डर गए।

वारदात के बाद आरोपी फरार

आरोप है कि तीनों युवकों में से एक ने नाबालिग के दोस्त को पकड़ लिया, जबकि बाकी दो ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल परीक्षण कराया है और उसके बयान के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने और घटना की पुष्टि के लिए आस्था कुंज पार्क और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली के सरिता विहार में डंपर ने क्रेन-ऑटो में मारी टक्कर, हादसे में 3 लोगों की मौत व कई घायल

दिल्ली में अवैध निर्माण पर MCD की कार्रवाई तेज, 13 दिन में 397 संपत्तियां ध्वस्त और 152 सील