Thursday, Sep 24

होम = क्राइम = ससुर हत्याकांड में आरोपी बहू शालू की कोर्ट में पेशी, कैमरे देखते ही छुपाया चेहरा

ससुर हत्याकांड में आरोपी बहू शालू की कोर्ट में पेशी, कैमरे देखते ही छुपाया चेहरा

by | Sep 16, 2026 | क्राइम

Kanpur Vinod Manocha Murder Case: कानपुर के चर्चित कारोबारी विनीत मनोचा हत्याकांड में आरोपी शालू, विशाल और राजकिशोर को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने तीनों की कस्टडी रिमांड के लिए अदालत में अर्जी दाखिल की थी। हालांकि वकीलों की हड़ताल के चलते रिमांड अर्जी पर सुनवाई नहीं हो सकी। अब मामले की अगली सुनवाई 19 सितंबर को होगी। पेशी के दौरान जेल जाने के बाद पहली बार आरोपी शालू कैमरे के सामने नजर आई। मीडिया को देखते ही वह अपना चेहरा छुपाती दिखाई दी। वहीं, पुलिस ने कोर्ट में रिमांड की मांग करते हुए जांच से जुड़े कई बिंदुओं पर पूछताछ की जरूरत बताई है।

आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की तैयारी

पुलिस इससे पहले अदालत की अनुमति लेकर जेल में आरोपियों से पूछताछ कर चुकी है। शालू के पति सुब्रत से भी करीब दो घंटे तक पूछताछ की गई थी। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने अब कस्टडी रिमांड की मांग की है। रिमांड मिलने पर पुलिस शालू, विशाल, राजकिशोर और सुब्रत को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करना चाहती है। इसके अलावा आरोपियों को उन जगहों पर ले जाने की भी तैयारी है, जहां वे वारदात से पहले गए थे। इनमें चाबी बनाने वाली दुकान समेत अन्य स्थान शामिल हैं।

पुलिस का कहना है कि इन जगहों पर ले जाकर पूछताछ करने से घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने और हत्या से जुड़े पूरे क्रम को समझने में मदद मिल सकती है।

ये भी पढ़ें: https://newsindia24x7.tv/india-other-countries-100-percent-tariff-bill-voting-trump/