Saturday, Sep 26

होम = Featured = KBC में पहुंचे आतंकी कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील, लगे भारत माता के नारे, अमिताभ बोले- दुश्मन की औकात

KBC में पहुंचे आतंकी कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील, लगे भारत माता के नारे, अमिताभ बोले- दुश्मन की औकात

by | Sep 25, 2026 | Featured

KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म ‘प्रहार- द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम’ की टीम बतौर मेहमान नजर आएगी। शो के सामने आए प्रोमो में राजकुमार राव, वामिका गब्बी और सरकारी वकील उज्ज्वल निकम अमिताभ बच्चन के साथ हॉटसीट पर बैठे दिखाई दे रहे हैं।

अमिताभ ने किया उज्ज्वल निकम का स्वागत

अमिताभ बच्चन ने उज्ज्वल निकम का खास अंदाज में स्वागत किया। प्रोमो में वह उन्हें 26/11 मुंबई हमले के दौरान दुश्मन को उसकी औकात दिखाने वाले पब्लिक प्रोसीक्यूटर और पद्म श्री से सम्मानित व्यक्ति के तौर पर पेश करते नजर आए। इसके बाद सेट पर ‘भारत माता की जय’ के नारे भी गूंजे।

कसाब केस की दलील दोहराएंगे निकम

उज्ज्वल निकम ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले में शामिल आतंकी अजमल कसाब के खिलाफ केस लड़ा था। वह इस मामले में सरकारी वकील थे। KBC के मंच पर उन्होंने कोर्ट में कसाब को फांसी की सजा दिलाने के लिए दी गई अपनी दलील भी दोहराई।

राजकुमार राव ने सुनाया अमिताभ का डायलॉग

प्रोमो में राजकुमार राव अमिताभ बच्चन की फिल्म का एक डायलॉग बोलते हुए भी नजर आए। उनकी एक्टिंग और डायलॉग डिलीवरी पर अमिताभ बच्चन ने तालियां बजाईं। वहीं वामिका गब्बी भी इस खास एपिसोड में मौजूद रहीं।

प्रोमो ने बढ़ाई दर्शकों की एक्साइटमेंट

KBC 18 के इस प्रोमो को देखने के बाद दर्शकों में एपिसोड को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। फैंस अब ‘प्रहार’ की टीम और उज्ज्वल निकम के साथ अमिताभ बच्चन की बातचीत वाले इस खास एपिसोड के ऑनएयर होने का इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में किताबों पर क्यों लगा बैन? विधानसभा से लेकर हाई कोर्ट तक छिड़ी महाजंग, जानिए कारण