होम = Breaking = TMC को एक और झटका: राज्यसभा सांसद कोयल मलिक ने पद से दिया इस्तीफा

TMC को एक और झटका: राज्यसभा सांसद कोयल मलिक ने पद से दिया इस्तीफा

Koel Mallick Rajya Sabha resignation: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक और राजनीतिक झटका लगा है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) की राज्यसभा सांसद और बंगाली फिल्म अभिनेत्री कोयल मलिक ने गुरुवार को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इसी साल अप्रैल में सांसद के रूप में शपथ ली थी।

कोयल मलिक ने राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन को पत्र लिखकर तत्काल प्रभाव से अपना इस्तीफा स्वीकार करने का अनुरोध किया। उन्होंने अपने पत्र में राज्यसभा के उपसभापति और सचिवालय के सभी अधिकारियों का कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए आभार भी व्यक्त किया।

हालांकि, उन्होंने अभी तक यह नहीं बताया है कि उन्होंने इस्तीफा क्यों दिया।

TMC के लिए लगातार झटके

कोयल मलिक का इस्तीफा ऐसे समय आया है जब हाल ही में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा के हाथों करारी हार के बाद ममता बनर्जी राजनीतिक चुनौतियों का सामना कर रही हैं। इससे एक दिन पहले बुधवार को टीएमसी विधायक मदन मित्रा भी पश्चिम बंगाल विधानसभा में बागी खेमे में शामिल हो गए थे, जिससे पार्टी की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

ये भी पढ़े: Strait Of Hormuz से गुजरने वाले जहाजों पर भारतीय नाविकों की तैनाती पर रोक, DGMA ने जारी किए नए निर्देश