Friday, Sep 04

होम = अध्यात्म = Krishna Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर करें ये 3 आसान उपाय, बरसेगी कान्हा की कृपा

Krishna Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर करें ये 3 आसान उपाय, बरसेगी कान्हा की कृपा

Krishna Janmashtami Upay 2026: जन्माष्टमी का पर्व भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और आराधना के लिए विशेष माना जाता है। इस दिन भक्त व्रत रखते हैं और आधी रात को भगवान कृष्ण के जन्म के समय विधि-विधान से पूजा करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जन्माष्टमी पर कान्हा को उनकी प्रिय वस्तुएं अर्पित करने और कुछ विशेष उपाय करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। मान्यता है कि जन्माष्टमी के दिन किए गए कुछ आसान उपायों से आर्थिक परेशानी, करियर में रुकावट और दांपत्य जीवन से जुड़ी समस्याओं में राहत मिल सकती है। आइए जानते हैं ऐसे ही 3 उपायों के बारे में।

धन संबंधी परेशानी के लिए मोर पंख का उपाय

भगवान श्रीकृष्ण का संबंध मोर पंख से माना जाता है। जन्माष्टमी के दिन पूजा के दौरान कान्हा को मोर पंख अर्पित करें। पूजा पूरी होने के बाद इसे घर की तिजोरी या धन रखने वाली जगह पर रखने की परंपरा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इससे घर में सकारात्मकता बनी रहती है। जन्माष्टमी की झांकी और भगवान कृष्ण के मुकुट को भी मोर पंख से सजाया जा सकता है।

करियर में सफलता के लिए चढ़ाएं बांसुरी

भगवान कृष्ण की बांसुरी उनके स्वरूप का महत्वपूर्ण हिस्सा है। जन्माष्टमी पर कान्हा को बांसुरी अर्पित करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे करियर और कार्यक्षेत्र में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। पूजा के दौरान भगवान कृष्ण के श्रृंगार में बांसुरी को शामिल किया जा सकता है।

दांपत्य जीवन में मधुरता के लिए राधा रानी को चढ़ाएं श्रृंगार सामग्री

अगर पति-पत्नी के बीच मनमुटाव या तनाव चल रहा है तो जन्माष्टमी के दिन राधा रानी को श्रृंगार की सामग्री अर्पित करने की मान्यता है। धार्मिक विश्वास के अनुसार, इससे वैवाहिक जीवन में प्रेम और मधुरता बढ़ती है।

ईशान कोण में सजाएं कृष्ण की झांकी

जन्माष्टमी पर घर के ईशान कोण में भगवान कृष्ण की झांकी सजाना भी शुभ माना जाता है। इसे फूलों, माखन की मटकी और गाय-बछड़े की छोटी प्रतिमा से सजाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: https://newsindia24x7.tv/90-us-politicians-reject-rss-linked-donations-ro-khanna-pramila-jayapal/