Kulgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के दक्षिण कश्मीर स्थित कुलगाम जिले के केल्लाम इलाके में शुक्रवार शाम आतंकियों ने दो गैर-कश्मीरी मजदूरों पर गोलीबारी कर दी। अधिकारियों के मुताबिक, हमले के तुरंत बाद दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।
एक मजदूर की मौत, दूसरे का अनंतनाग में इलाज
इलाज के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर उपचार के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज (GMC) अनंतनाग रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
हमले के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी और फरार आतंकियों की तलाश में व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
ये भी देखे: कैबिनेट की मंजूरी: PM सूर्य सरोवर योजना से लगेंगे 5,000 मेगावाट फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट

