Tuesday, Nov 10

होम = Cover Story Top = कुशीनगर में देर रात ओमनी वैन और ट्रेलर में हुई जोरदार भिड़ंत, हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत व 2 गंभीर घायल

कुशीनगर में देर रात ओमनी वैन और ट्रेलर में हुई जोरदार भिड़ंत, हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत व 2 गंभीर घायल

Kushinagar Road Accident: रविवार रात के अंधेरे में एक जोरदार टक्कर ने छह परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में ओमनी वैन और ट्रेलर की भिड़ंत में छह लोगों की जान चली गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा हाटा कोतवाली क्षेत्र में NH-28 पर थरुआडीह के पास हुआ।

मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार

जानकारी के मुताबिक, वैन सवार परिवार एक रिश्तेदारी में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहा था। इसी दौरान हाटा कोतवाली क्षेत्र में उनकी वैन ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में वैन सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

हादसे में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि मृतकों में एक ही परिवार के पांच लोग शामिल हैं। यह परिवार कुशीनगर के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भलुही गांव का रहने वाला था।

पुलिस ने हादसे में मृतकों व घायलों की पहचान बताई

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भलुही गांव के निवासी वैन में सवार थे। प्रधान प्रतिनिधि कन्हैया प्रसाद (40) भी इनमें शामिल थे। उनके पिता रामबेलास (65) भी वैन में थे। राममिलन (35), आयुष (12), मृदुल मिश्रा (37) और रंजय गुप्ता (35) भी साथ थे। मिथिलेश गुप्ता (22) भी इस समूह का हिस्सा थे। वैन में सवार इन सात लोगों में से छह की मौत हो गई। राममिलन का 17 वर्षीय पुत्र आर्यन गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें: 20 साल की उम्र में किमी एंटोनेली ने रचा इतिहास, बने सबसे युवा F1 चैंपियन