Thursday, Sep 24

होम = Cover Story Big = यूपी के स्कूल में पूर्व प्रेमी ने बच्चों के सामने शिक्षिका को घसीटा, फिर गोली मार की हत्या

यूपी के स्कूल में पूर्व प्रेमी ने बच्चों के सामने शिक्षिका को घसीटा, फिर गोली मार की हत्या

Lakhimpur: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह एक स्कूल में 26 वर्षीय शिक्षिका निशात फातिमा की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस के मुताबिक, 27 वर्षीय मोहम्मद सऊद ने वारदात को अंजाम देने के बाद खुद को भी गोली मार ली. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना करीब सुबह 11:30 बजे चिल्ड्रन्स एकेडमी स्कूल में हुई.

पुलिस के अनुसार, सऊद और फातिमा के बीच रिश्ता था, जिसे फातिमा ने हाल ही में खत्म कर दिया था. फातिमा करीब एक साल से स्कूल में पढ़ा रही थीं. सऊद पिस्टल को बैग में छिपाकर स्कूल पहुंचा और फातिमा को नीचे बुलाने के बाद ऊपरी मंजिल के कॉरिडोर में ले गया.

बच्चों के सामने चली गोलियां

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, एक स्टाफ सदस्य दोनों के पीछे ऊपर तक गया था. कॉरिडोर में बातचीत के दौरान सऊद ने पिस्टल निकाली और फातिमा के सिर में गोली मार दी. इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली. CCTV में सऊद को फातिमा का हाथ पकड़कर ऊपरी मंजिल की ओर ले जाते देखा गया, जबकि बच्चे यह सब देख रहे थे. फातिमा उसके साथ जाने का विरोध करती नजर आईं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करीब चार राउंड फायरिंग हुई, जिसके बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई. स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची.

CCTV और सुरक्षा व्यवस्था की जांच

स्कूल में कक्षा 5 तक के बच्चे पढ़ते हैं. पुलिस CCTV फुटेज के साथ स्कूल की सुरक्षा और प्रवेश व्यवस्था की जांच कर रही है. पुलिस अधिकारी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामले में और स्पष्टता आएगी. साथ ही सुरक्षा प्रोटोकॉल की समीक्षा कर लापरवाही मिलने पर सुधारात्मक निर्देश जारी किए जाएंगे.

ये भी पढ़े: जमुई बदसलूकी केस में पुलिस मुठभेड़, मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, लगी गोली; दूसरे आरोपी का पैर टूटा