Thursday, Nov 12

होम = क्राइम = मध्य प्रदेश में थाना प्रभारी की हत्या का आरोपी एनकाउंटर में घायल, पुलिस की गोली पैर में लगी

मध्य प्रदेश में थाना प्रभारी की हत्या का आरोपी एनकाउंटर में घायल, पुलिस की गोली पैर में लगी

Dewas Police Encounter Case: मध्य प्रदेश के देवास में थाना प्रभारी दिलीप पुरी की मौत का मामला अब एनकाउंटर तक पहुंच गया है। इस मामले में गिरफ्तार ट्रक चालक गजेंद्र रावत उर्फ अक्कू पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी है। दिलीप पुरी की 1 नवंबर को अवैध शराब से भरे ट्रक को रोकने की कोशिश के दौरान कुचलकर मौत हो गई थी।

पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश में लगी गोली

देवास के पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा के मुताबिक, फरार ट्रक चालक गजेंद्र रावत को अलीराजपुर जिले से हिरासत में लेकर देवास लाया जा रहा था। इसी दौरान बरोठा थाना क्षेत्र में उसने पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने निर्धारित मानक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे देवास जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

टायर पंचर होने पर भागने की कोशिश, पुलिस पर फायरिंग

पुलिस के मुताबिक, एसआईटी की टीम गजेंद्र रावत को लेकर खातेगांव जा रही थी। इसी दौरान राजोदा और बरोठा के बीच पुलिस वाहन का टायर पंचर हो गया। पुलिसकर्मी जब टायर बदल रहे थे, तभी गजेंद्र ने एक जवान की सर्विस रिवॉल्वर छीनकर भागने की कोशिश की। आरोप है कि उसने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग भी की। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। घायल गजेंद्र को बुधवार रात करीब 10:30 बजे देवास जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

ये भी पढ़ें: रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की रैली पर आया CTI का रिएक्शन, कहा- 2.5 लाख दुकानें बंद रहने से 12 हजार करोड़ का नुकसान