Monday, Sep 14

होम = Cover Story Top = जालना में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म, चॉकलेट का लालच देकर घर ले गया 60 वर्षीय बुजुर्ग, गिरफ्तरार

जालना में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म, चॉकलेट का लालच देकर घर ले गया 60 वर्षीय बुजुर्ग, गिरफ्तरार

Maharshtra: महाराष्ट्र के जालना में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म का कथित मामला सामने आया है। आरोप है कि 60 वर्षीय दिनेश सुवर्णकार ने बच्ची को चॉकलेट देने का लालच दिया और उसे अपने घर ले जाकर उसके साथ गलत काम किया। घटना सदर बाजार पुलिस थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। मामला सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश है।

जानकारी के अनुसार, बच्ची जब घर पर अकेली थी, तभी आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। वहां घटना के बाद बच्ची वापस घर पहुंची और अपनी मां को पूरी बात बताई। मां रात में सदर बाजार थाने पहुंची और पुलिस को शिकायत दी।

आरोपी गिरफ्तार, पुलिस हिरासत में

शिकायत के आधार पर पुलिस ने दिनेश सुवर्णकार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में है और मामले की जांच जारी है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों और अन्य पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

पूर्व विधायक ने किया प्रदर्शन

घटना की खबर फैलने के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। पूर्व विधायक कैलास गोरंट्याल कुछ नागरिकों के साथ सदर बाजार थाने पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ धरना देकर आरोपी को नागरिकों के हवाले करने और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि आरोपी हिरासत में है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े: 2029 तक NDA शासित 21 राज्यों में लागू होगा UCC: अमित शाह