Akash Anand father-in-law: बहुजन समाज पार्टी (BSP) में आकाश आनंद की वापसी को लेकर मायावती ने जो शर्त रखी थी, अब उस पर बड़ा फैसला हो गया है। मायावती ने साफ किया था कि आकाश आनंद को पार्टी में कोई पद तभी मिलेगा, जब उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ सक्रिय राजनीति से संन्यास ले लेंगे। अब अशोक सिद्धार्थ ने मायावती की इस शर्त को स्वीकार करते हुए सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बसपा में संगठन को लेकर मायावती के फैसले लगातार चर्चा में हैं। कभी पार्टी के को-ऑर्डिनेटर रहे आकाश आनंद अब सिर्फ समर्थक की भूमिका में हैं। मायावती उन्हें ‘इम्मैच्योर’ बताते हुए साफ कर चुकी हैं कि फिलहाल वह पार्टी की जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार नहीं हैं। इसके पीछे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ का प्रभाव अहम वजह माना जाता रहा है। मायावती का मानना था कि आकाश अपने ससुर के प्रभाव में काम करते हैं और जब तक अशोक सिद्धार्थ सक्रिय राजनीति से संन्यास नहीं लेते, तब तक आकाश स्वतंत्र रूप से पार्टी की जिम्मेदारी नहीं संभाल पाएंगे।
अशोक सिद्धार्थ ने मायावती के नाम एक पत्र साझा करते हुए सक्रिय राजनीति और सामाजिक जीवन से संन्यास लेने का ऐलान किया है। उन्होंने पत्र में लिखा कि अगर मायावती को लगता है कि उनके राजनीतिक और सामाजिक जीवन में सक्रिय रहने से बहुजन मिशन को नुकसान पहुंच रहा है, तो वह इसी वक्त संन्यास ले रहे हैं। अशोक सिद्धार्थ ने मायावती के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उनका जीवन मायावती का ऋणी है और उनके लिए संन्यास लेना बहुत छोटी बात है। उन्होंने यहां तक कहा कि अगर कभी मायावती के लिए जान भी देनी पड़े तो यह उनके लिए गर्व की बात होगी।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…