होम = Cover Story Big = MP में खौफनाक वारदात: स्कूल से घर लौट रही 9 साल की बच्ची से भाई के सामने दुष्कर्म

MP में खौफनाक वारदात: स्कूल से घर लौट रही 9 साल की बच्ची से भाई के सामने दुष्कर्म

Bhind minor rape case: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में मंगलवार दोपहर 9 साल की बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, घटना करीब दोपहर 1 बजे की है। बच्ची अपने 11 वर्षीय भाई के साथ स्कूल के अवकाश के दौरान घर लौट रही थी। इसी दौरान परिवार के परिचित आरोपी ने दोनों को बाइक से घर छोड़ने की बात कहकर रोक लिया।

आरोप है कि आरोपी पहले बाइक को गांव के बाहर नहर के पास खेतों की ओर ले गया। वहां मवेशी चराते लोगों को देखकर वह स्कूल के पीछे झाड़ियों वाले सुनसान इलाके में पहुंचा और बच्ची के साथ वारदात की।

भाई ने बचाने की कोशिश की

बच्ची के भाई ने विरोध कर उसे बचाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी और दोनों बच्चों को वहीं छोड़कर फरार हो गया। बच्ची मौके पर बेहोश हो गई, जबकि उसका भाई किसी तरह घर पहुंचा और परिजनों को जानकारी दी। परिवार ने मौके पर पहुंचकर घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी मेडिकल जांच भी कराई गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और POCSO एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

ये भी पढ़े: ईरान को पता थी ट्रंप के होटल की मंजिल, NATO समिट में विमान को निशाना बनाने की कोशिश: रिपोर्ट