Neeru Dhanda Gold Medal: भारतीय निशानेबाज़ नीरू धांडा ने एशियन गेम्स 2026 में ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। महिला इंडिविजुअल ट्रैप स्पर्धा के फाइनल में नीरू ने शानदार निशानेबाजी करते हुए 30 में से 28 निशाने साधे और शीर्ष स्थान हासिल किया। उन्होंने फाइनल में कतर की निशानेबाज को पीछे छोड़ते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस जीत के साथ नीरू एशियन गेम्स के महिला इंडिविजुअल ट्रैप इवेंट में भारत को पहला गोल्ड दिलाने वाली निशानेबाज बन गईं।
जिंद से अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी तक का सफर
25 मई 2000 को हरियाणा के जींद में जन्मीं नीरू धांडा भारतीय शॉटगन निशानेबाज हैं और महिला ट्रैप स्पर्धा में विशेषज्ञता रखती हैं। 26 वर्षीय नीरू ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार अच्छे प्रदर्शन के दम पर भारत की प्रमुख ट्रैप निशानेबाजों में अपनी जगह बनाई है। उन्होंने ओसिजेक में 2022 ISSF विश्व चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। इसके बाद से वह ISSF सर्किट में नियमित रूप से फाइनल में पहुंचती रही हैं।
महिला टीम ने भी जीता है सिल्वर
भारतीय निशानेबाजों की तिकड़ी ने महिला ट्रैप टीम स्पर्धा में कुल 328 अंक के साथ सिल्वर मेडल जीता। भारत कुवैत से तीन अंक आगे रहा, जबकि कुवैत ने 325 अंक के साथ ब्रॉन्ज और चीन ने 346 अंक के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया। नीरू धांडा 125 में से 118 अंक के साथ भारत की सबसे सफल निशानेबाज रहीं। आशीमा अहलावत ने 106 और मनीषा कीर ने 104 अंक जुटाए। व्यक्तिगत क्वालिफाइंग राउंड में नीरू कतर की रे बासिल के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर रहीं और मंगलवार को व्यक्तिगत फाइनल में उतरीं।
ये भी पढ़ें: ट्रैप शूटिंग में भारत को सिल्वर, महिला टीम ने रचा इतिहास; नीरू फाइनल में
Asian Games 2026: भारत की बेटियों का शूटिंग में धमाका, सिल्वर मेडल पर जमाया कब्जा

