Omar Abdullah Marriage Fatwa: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की कथित शादी को लेकर धार्मिक बहस छिड़ गई है। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने इस मामले में फतवा जारी किया है। उन्होंने अपने धार्मिक नजरिए के आधार पर इस रिश्ते को शरीयत के मुताबिक नाजायज बताया है।
निकाह के नियमों का हवाला देकर उठाए सवाल
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने रविवार को कहा कि इस्लाम में निकाह के लिए कुछ निर्धारित नियम और शर्तें हैं। उन्होंने दावा किया कि शरीयत में मुस्लिम पुरुष और गैर-मुस्लिम महिला के निकाह को लेकर स्पष्ट प्रावधान हैं। मौलाना के मुताबिक, उमर अब्दुल्ला मुसलमान हैं, जबकि निधि राजदान गैर-मुस्लिम हैं। इसी आधार पर उन्होंने इस कथित निकाह को इस्लामी नजरिए से जायज नहीं माना।
सीएम उमर का जुलाई में हुआ था तालाक
उमर अब्दुल्ला ने दिल्ली की टेलीविजन पत्रकार निधि राजदान से शादी की है। 56 वर्षीय उमर ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर शुक्रवार से नई यात्रा शुरू होने की बात कही और निधि को टैग किया। पोस्ट में दोनों की चार तस्वीरें भी साझा की गईं। सूत्रों के मुताबिक, दोनों ने शुक्रवार को विशेष विवाह अधिनियम के तहत शादी की। उमर की पहली पत्नी पायल से इसी साल जुलाई में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद तलाक हुआ था। वहीं, 49 वर्षीय निधि की भी यह दूसरी शादी है।
ये भी पढ़ें: महादेव ऐप का किंगपिन सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, ओमान से CBI ने कराया प्रत्यर्पण

