Monday, Nov 09

होम = News Latest = बस्तर में जवानों संग दिवाली मनाने पहुंचे PM मोदी, बोले- देश का हर जिला नक्सलवाद से मुक्त

बस्तर में जवानों संग दिवाली मनाने पहुंचे PM मोदी, बोले- देश का हर जिला नक्सलवाद से मुक्त

PM Modi Diwali: इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई को बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि दशकों तक चली इस लड़ाई के बाद देश ने नक्सलवाद पर जीत हासिल की है। पीएम के मुताबिक, यह पहली दिवाली है जब देश का हर जिला नक्सलवाद से मुक्त है।

200 से ज्यादा जिले नक्सलवाद से प्रभावित थे

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एक समय देश के 200 से ज्यादा जिले नक्सलवाद की चपेट में थे। शाम होते ही लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाता था और नक्सलियों ने मतदान का अधिकार भी छीन लिया था। उन्होंने बताया कि एक साल में 2,000 तक नक्सली हमले होते थे। 2010 में दंतेवाड़ा में CRPF के 76 जवान शहीद हुए थे।

आंतरिक सुरक्षा को बताया देश की ताकत

पीएम मोदी ने कहा कि मजबूत आंतरिक सुरक्षा से बाहरी दुश्मनों के हौसले पस्त होते हैं। उन्होंने सुरक्षाकर्मियों की भूमिका की तुलना सीमाओं पर तैनात सेना से की। साथ ही आरोप लगाया कि पिछली सरकारों ने नक्सलवाद को लाइलाज बीमारी मानकर उसके खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की।

2014 से लगातार जवानों के साथ दिवाली मना रहे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2014 से अब तक लगातार जवानों के साथ दिवाली मनाते आ रहे हैं। इस बार उन्होंने बस्तर में सुरक्षाकर्मियों के बीच त्योहार मनाया। पिछले साल वह INS विक्रांत पर जवानों के साथ दिवाली मनाने पहुंचे थे। इससे पहले 2024 में गुजरात के लक्की नाला, 2023 में हिमाचल के लेप्चा, 2022 में करगिल और 2021 में नौशेरा में दिवाली मनाई थी। वहीं, 2020 में लोंगेवाला, 2019 में राजौरी, 2018 में हर्षिल और 2017 में गुरेज पहुंचे थे। 2016 में सुमदो, 2015 में डोगराई और 2014 में सियाचिन में जवानों के साथ दिवाली मनाई थी।

ये भी पढ़ें: पोलैंड के व्यस्त बाजार में ताबड़तोड़ फायरिंग, छह की मौत; कई विदेशी घायल