होम = Breaking = बिलकिस बानो केस पर पुराने बयान को लेकर घिरे नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, राहुल-प्रियंका ने PM मोदी पर साधा निशाना

बिलकिस बानो केस पर पुराने बयान को लेकर घिरे नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, राहुल-प्रियंका ने PM मोदी पर साधा निशाना

by | Jul 28, 2026 | Breaking, News Featured

Prahlad Joshi Education Minister: बिलकिस बानो मामले में दोषियों की रिहाई को लेकर दिए गए पुराने बयान के चलते देश के नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी विपक्ष के निशाने पर हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा है।

राहुल गांधी ने साधा निशाना

संसद के बाहर राहुल गांधी ने प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाए जाने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि देश में शिक्षा व्यवस्था को लेकर युवा और लड़कियां प्रदर्शन कर रहे थे, जिन पर कथित तौर पर कार्रवाई हुई। उन्होंने सवाल उठाया कि बीजेपी ने ऐसे व्यक्ति को शिक्षा मंत्री बनाया है, जो उनके मुताबिक बलात्कारियों का रक्षक है।

राहुल ने कहा कि ऐसे व्यक्ति से ज्यादा गलत कुछ नहीं हो सकता, जो यह कहे कि बलात्कारियों को सुरक्षा की जरूरत है। उन्होंने प्रधानमंत्री पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि मंत्रिमंडल में कई विकल्प होने के बावजूद ऐसे व्यक्ति को चुना गया, जिसे वह बलात्कारियों को संरक्षण देने वाला मानते हैं।

दरअसल, बिलकिस बानो केस के दोषियों की रिहाई के समय जोशी ने कहा था, ‘मुझे इसमें कुछ भी गलत नहीं लगता, क्योंकि ये कानून की एक प्रक्रिया है।’ उन्होंने तर्क दिया था कि लंबे समय तक जेल में रहने वाले दोषियों की रिहाई के लिए कानून में प्रावधान मौजूद हैं।

प्रियंका गांधी ने भी उठाया सवाल

प्रियंका गांधी ने सदन में कहा कि प्रधानमंत्री ने ऐसे व्यक्ति को शिक्षा मंत्री बनाया, जिसने एक गर्भवती महिला के बलात्कार के दोषियों की रिहाई पर सहमति जताई थी। उन्होंने सवाल किया कि इस फैसले से प्रधानमंत्री ने देश की करोड़ों लड़कियों को क्या संदेश दिया है।

बता दें कि NEET पेपर लीक के विरोध में Cockroach Janta Party (CJP) की मांग के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दिया था। 25 जुलाई को उनके इस्तीफे के बाद केंद्र सरकार ने प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी।

ये भी पढ़े: ‘Gen Z ने देश के लिए आपसे ज्यादा किया’, CJP का कंगना रनौत पर पलटवार