Public USB Charging Scam: एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, होटल और कैफे जैसे सार्वजनिक स्थानों पर लगे USB चार्जिंग स्टेशन का इस्तेमाल करना जोखिम भरा हो सकता है। साइबर अपराधी ऐसे चार्जिंग पोर्ट में हैकिंग डिवाइस लगाकर फोन का डेटा, बैंकिंग जानकारी और अन्य निजी जानकारी चुरा सकते हैं। USB केबल केवल चार्जिंग ही नहीं, बल्कि डेटा ट्रांसफर भी करती है, जिससे फोन में मैलवेयर भेजने या बैंक अकाउंट तक पहुंच बनाने का खतरा बढ़ जाता है।
ऐसे करें बचाव
यदि फोन चार्ज करते समय "Allow this device" या डेटा एक्सेस से जुड़ा कोई पॉप-अप दिखाई दे, तो किसी भी अनुमति को स्वीकार न करें। यात्रा के दौरान हमेशा अपना चार्जर और केबल साथ रखें तथा फोन को सीधे वॉल सॉकेट से चार्ज करें। यदि संभव हो तो पहले से चार्ज किया हुआ पावर बैंक इस्तेमाल करें। इससे डेटा चोरी, फोन हैकिंग और बैंक फ्रॉड जैसे साइबर खतरों से बचाव किया जा सकता है।
ये भी पढ़े: ईरान पर दबाव बढ़ाने की तैयारी! US ने मिडिल ईस्ट में भेजे 50 से ज्यादा फाइटर जेट, बढ़ा तनाव

