QS Best Student Cities 2027: विदेश में पढ़ाई की योजना बना रहे छात्रों के लिए QS Best Student Cities 2027 की रैंकिंग जारी हो गई है। इस सूची में दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल लगातार दुनिया का सर्वश्रेष्ठ छात्र शहर बना है। QS ने 150 शहरों का मूल्यांकन विश्वविद्यालयों की गुणवत्ता, रोजगार और नियोक्ता प्रतिष्ठा, पढ़ाई व रहने की लागत, छात्र विविधता और छात्र अनुभव समेत छह प्रमुख मानकों पर किया है।
मुंबई की रैंकिंग में सुधार
मुंबई 91वें स्थान पर रहकर भारत का शीर्ष छात्र शहर बना। पिछले साल 98वें स्थान पर रहे मुंबई ने 7 पायदान की छलांग लगाई और 61.8 स्कोर हासिल किया।
दिल्ली सबसे किफायती शहर
दिल्ली को दुनिया का सबसे किफायती छात्र शहर घोषित किया गया। वह वैश्विक रैंकिंग में 99वें स्थान पर है और उसे 60.3 स्कोर मिला। पिछले साल 104वें स्थान की तुलना में दिल्ली ने 5 पायदान सुधार किया। रिपोर्ट के अनुसार, यहां अंतरराष्ट्रीय छात्रों की औसत वार्षिक फीस करीब 2,700 अमेरिकी डॉलर है।
बेंगलुरु-चेन्नई की रैंकिंग गिरी
भारत से बेंगलुरु 114वें और चेन्नई 123वें स्थान पर रहे। बेंगलुरु की रैंकिंग में 6 और चेन्नई में 5 पायदान की गिरावट आई।
टॉप-10 शहर
सियोल, टोक्यो, लंदन, मेलबर्न, म्यूनिख (संयुक्त), सिडनी (संयुक्त), पेरिस, बर्लिन, वियना और ज्यूरिख टॉप-10 में शामिल हैं।
भारत: मुंबई-91, दिल्ली-99, बेंगलुरु-114, चेन्नई-123।
ये भी पढ़े: सिर्फ मूड नहीं, लंबी उम्र के लिए भी जरूरी है धूप! डॉक्टर ने बताए सूर्य की रोशनी के 3 फायदे

