Thursday, Sep 24

होम = Breaking = अयोध्या पहुंचे BJP सह-कोषाध्यक्ष राजेश मंगल, पत्नी संग किए रामलला के दर्शन; महंत नृत्य गोपालदास से लिया आशीर्वाद

अयोध्या पहुंचे BJP सह-कोषाध्यक्ष राजेश मंगल, पत्नी संग किए रामलला के दर्शन; महंत नृत्य गोपालदास से लिया आशीर्वाद

Rajesh Mangal Ayodhya Visit: अयोध्या में बीते दिन भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष राजेश मंगल अपनी पत्नी कविता मंगल के साथ राम मंदिर पहुंचे। अयोध्या पहुंचने के बाद उन्होंने सबसे पहले श्री हनुमानगढ़ी मंदिर में हनुमान जी के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। इसके बाद राजेश मंगल पत्नी के साथ श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने रामलला के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना की और भगवान राम का आशीर्वाद लिया। उनके अयोध्या दौरे को लेकर स्थानीय स्तर पर भी चर्चा रही। दर्शन के बाद दोनों ने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं और धार्मिक वातावरण का अनुभव किया।

महंत नृत्य गोपालदास से भी लिया आशीर्वाद

अयोध्या प्रवास के दौरान राजेश मंगल और उनकी पत्नी कविता मंगल ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास जी महाराज से भेंट की। इस दौरान दोनों ने महंत नृत्य गोपालदास से आशीर्वाद प्राप्त किया। मुलाकात के दौरान अयोध्या के धार्मिक और आध्यात्मिक माहौल को लेकर भी चर्चा हुई। इसके बाद दोनों ने मंदिर परिसर में दर्शन और पूजा-अर्चना की।

पिछले महीने BJP की राष्ट्रीय टीम में मिली थी बड़ी जिम्मेदारी

राजेश मंगल को अगस्त में बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी संगठन में उनका कद बढ़ा है। वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट मंगल राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले के पावटा गांव से ताल्लुक रखते हैं। इससे पहले वह बीजेपी सीए प्रकोष्ठ के सहसंयोजक और प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने युवा मोर्चा में प्रदेश कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाली है। वित्तीय मामलों में उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर यह जिम्मेदारी दी गई है।

ये भी पढ़ें: राम मंदिर चोरी केस में बड़ा खुलासा! CCTV में कैद हुईं 105 घटनाएं, SIT की रिपोर्ट SC में