Ramayana U Certificate: फिल्मों को रिलीज से पहले केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। इस दौरान कई फिल्मों को कट और बदलाव के बाद ही सर्टिफिकेट मिलता है। लेकिन रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म 'रामायण' को सेंसर बोर्ड ने 'U' सर्टिफिकेट दिया है। इसका मतलब है कि फिल्म को सभी उम्र के दर्शक देख सकते हैं। खास बात यह है कि फिल्म में किसी सीन को हटाने या बदलाव करने की बात भी सामने नहीं आई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
3 घंटे 15 मिनट की होगी 'रामायण'
नमित मल्होत्रा की फिल्म 'रामायण' को CBFC से 'U' सर्टिफिकेट मिल गया है। 195 मिनट की इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। इसमें रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म दिवाली 2026 से पहले सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
हर उम्र के दर्शक देख सकेंगे फिल्म
'रामायण' को मिला 'U' सर्टिफिकेट बताता है कि इसे सभी उम्र के दर्शक सिनेमाघरों में देख सकेंगे। फिल्म को सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए बिना किसी आयु प्रतिबंध के मंजूरी मिली है।
दिवाली के मौके पर रिलीज होगी 'रामायण'
दिवाली के आसपास फिल्म की रिलीज को खास माना जा रहा है। यह त्योहार भगवान राम के 14 साल के वनवास के बाद अयोध्या लौटने और रावण पर विजय से जुड़ा है। ऐसे में फिल्म की कहानी और रिलीज का समय इसे सांस्कृतिक रूप से भी खास बनाता है।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में रिलीज़ से पहले लगे ‘रामायण’ के पोस्टर, सामने आए वीडियो लोग ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाते दिखे

