Thursday, Sep 24

होम = मनोरंजन = Rani Mukerji की मां कृष्णा मुखर्जी का 75 वर्ष की उम्र में निधन

Rani Mukerji की मां कृष्णा मुखर्जी का 75 वर्ष की उम्र में निधन

by | Sep 22, 2026 | मनोरंजन

Krishna Mukerji Death: बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का 75 साल की उम्र में निधन हो गया. परिवार ने मंगलवार को बयान जारी कर बताया कि कृष्णा मुखर्जी ने दोपहर में अंतिम सांस ली. परिवार ने शोक की इस घड़ी में लोगों से निजता बनाए रखने का अनुरोध किया और प्यार, प्रार्थना व समर्थन के लिए आभार जताया.

रानी के लिए मां थीं बड़ी प्रेरणा

रानी मुखर्जी अक्सर अपनी मां के साथ अपने करीबी रिश्ते के बारे में बात करती रही हैं. फिल्म ‘Mrs. Chatterjee vs Norway’ में बंगाली मां का किरदार निभाते समय भी कृष्णा उनकी बड़ी प्रेरणा थीं. 2023 में फिल्म के प्रमोशनल इवेंट में रानी ने बताया था कि उन्होंने वास्तविक कहानी से जुड़े संदर्भ देखे थे, लेकिन किरदार का बड़ा हिस्सा उनकी मां से प्रेरित था. रानी के मुताबिक, उनकी मां उनके लिए बंगाली संस्कृति की सबसे मजबूत मिसाल थीं. उन्होंने बताया था कि मां का हाथ से खाना खिलाना और माथे पर टीका लगाना जैसी चीजों ने उन्हें किरदार के लिए भावनात्मक ताकत और प्रेरणा दी.

प्लेबैक सिंगर थीं कृष्णा मुखर्जी

कृष्णा मुखर्जी पूर्व प्लेबैक सिंगर थीं. उन्होंने फिल्ममेकर राम मुखर्जी से शादी की थी, जिन्होंने Filmalaya Studios की सह-स्थापना की थी. राम मुखर्जी का 2017 में निधन हुआ था.

ये भी पढ़े: ‘मोरल पुलिसिंग सभ्य और शालीन तरीके से की जा सकती है’, बिहार की मंत्री के बयान से मचा बवाल