होम = News Big = दिग्गज गायिका एस. जानकी का 88 साल की उम्र में निधन

दिग्गज गायिका एस. जानकी का 88 साल की उम्र में निधन

S Janaki Death: दक्षिण भारत की 'नाइटिंगेल' (कोकिला) और दिग्गज प्लेबैक सिंगर एस. जानकी का 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। संगीत जगत में उन्हें प्यार से 'जानकी अम्मा' कहा जाता था। उनके निधन से दक्षिण भारतीय सिनेमा ही नहीं, बल्कि पूरे भारतीय संगीत उद्योग में शोक की लहर है।

2013 में पद्म भूषण लेने से किया था इनकार

एस. जानकी अपनी शानदार गायकी के साथ बेबाक विचारों के लिए भी जानी जाती थीं। वर्ष 2013 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म भूषण देने की घोषणा की थी, लेकिन उन्होंने यह सम्मान स्वीकार करने से इनकार कर दिया था। उनका कहना था कि भारतीय संगीत में उनके लंबे और ऐतिहासिक योगदान को देखते हुए उन्हें भारत रत्न मिलना चाहिए था। उन्होंने यह भी कहा था कि ऐसा सम्मान उन्हें बहुत पहले मिल जाना चाहिए था और इस उम्र में पद्म भूषण स्वीकार करने का कोई औचित्य नहीं है।

पुरस्कारों से सजा रहा शानदार करियर

एस. जानकी का संगीत सफर कई उपलब्धियों से भरा रहा। उन्हें अपने करियर में चार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (National Film Awards) मिले। इसके अलावा, विभिन्न राज्यों के रिकॉर्ड 33 राज्य फिल्म पुरस्कार भी उनके नाम रहे। अपनी मधुर आवाज और यादगार गीतों के जरिए उन्होंने भारतीय संगीत में अमिट पहचान बनाई।

ये भी पढ़े: राजस्थान के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की मौत से हड़कंप, भीलवाड़ा-बांसवाड़ा में 10 दिनों में 9 मौतें