Tuesday, Nov 10

होम = State = बिहार = CM सम्राट चौधरी के बयान से बिहार की सियासत गरमाई, तेजस्वी ने कसा तंज

CM सम्राट चौधरी के बयान से बिहार की सियासत गरमाई, तेजस्वी ने कसा तंज

by | Nov 3, 2026 | बिहार

Samrat Chaudhary Crime Statement: बिहार में अपराध को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का एक बयान चर्चा में है। दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने दावा किया कि राज्य से अपराध का कॉन्सेप्ट ही खत्म हो गया है। उन्होंने यहां तक कहा कि क्राइम हो सकते हैं, लेकिन कोई अपराधी नहीं है। उनके इस बयान ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

बिहार में अपराध पर CM का अलग ही दावा

एक कार्यक्रम के दौरान सम्राट चौधरी ने बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि राज्य में अपराध का कॉन्सेप्ट ही खत्म हो चुका है। मुख्यमंत्री के मुताबिक, क्राइम की घटनाएं हो सकती हैं, लेकिन अपराधी कोई नहीं है। उनके इस बयान ने कानून-व्यवस्था को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

तेजस्वी ने कसा तंज, बयान पर घेरा

सम्राट चौधरी का बयान सामने आने के बाद आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने उन पर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुख्यमंत्री के बयान को ही दोहराते हुए तंज कसा। तेजस्वी ने लिखा, "बिहार में 'क्राइम' हो सकता है, 'अपराध' नहीं।" उनके इस कटाक्ष को मुख्यमंत्री के दावे पर पलटवार के तौर पर देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें: पंचकूला स्कूल अटैक: शिकायत की बात से घबराया छात्र, पिता से मिलवाने के बहाने बच्ची को ले गया ऊपर; चाचा का खुलासा