SRK Mannat Snake Rescue: मुंबई के बांद्रा वेस्ट स्थित शाहरुख खान के बंगले मन्नत में 17 अगस्त की शाम गार्डन के एक शेड के नीचे दो सांप आपस में लिपटे मिले। रात करीब 8 बजे सूचना मिलने पर स्नेक रेस्क्यूअर विक्की दुबे मौके पर पहुंचे और वन विभाग के राउंड ऑफिसर दीपक दादा गायकवाड़ व ठाणे स्थित मुंबई रेंज ऑफिस कंट्रोलर को जानकारी दी।
एक पकड़ा, दूसरा हुआ गायब
दुबे ने करीब 8 फीट लंबे एक सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। उसकी पहचान धामन यानी इंडियन रैट स्नेक के रूप में हुई, जो गैर-विषैला और इंसानों के लिए खतरनाक नहीं होता। भीड़ जुटने के दौरान दूसरा सांप भाग निकला। मन्नत की सुरक्षा टीम और कर्मचारियों की चिंता बढ़ने पर देर रात तक पूरे परिसर में तलाशी चली, लेकिन दूसरा सांप नहीं मिला। दुबे ने लोगों से घबराने की अपील नहीं की। वन विभाग के प्रोटोकॉल के तहत पकड़े गए धामन को बाद में उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया गया।
ये भी पढ़े: 26/11 हमले के हाफिज सईद समेत 6 पाकिस्तानी आरोपियों पर मुंबई पुलिस शुरू करेगी इन एब्सेंटिया ट्रायल

