Monday, Nov 09

होम = देश = SIR पर विशेष सत्र के प्रस्ताव से गरमाई सियासत, कांग्रेस ने अमित शाह को दी चुनौती

SIR पर विशेष सत्र के प्रस्ताव से गरमाई सियासत, कांग्रेस ने अमित शाह को दी चुनौती

SIR Special Session: अमित शाह के एसआईआर पर संसद का विशेष सत्र बुलाने के प्रस्ताव ने सियासी बहस तेज कर दी है। कांग्रेस ने इस पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर सरकार वास्तव में चर्चा चाहती है, तो उसे पहले मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा कराना चाहिए और एसआईआर की प्रक्रिया पर रोक लगानी चाहिए।

जयराम रमेश ने अमित शाह पर साधा निशाना

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा कि गृह मंत्री अमित शाह वोट चोरी पर चर्चा के लिए विशेष सत्र बुलाने की बात कर रहे हैं, जबकि पिछले साल विपक्ष की एसआईआर पर चर्चा की मांग को उन्होंने चुनाव आयोग के अधिकार क्षेत्र का मामला बताकर खारिज कर दिया था। रमेश ने आरोप लगाया कि अगर शाह इस मुद्दे पर गंभीर हैं, तो उन्हें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा सुनिश्चित करना चाहिए और एसआईआर की प्रक्रिया पर रोक लगानी चाहिए।

SIR पर विशेष सत्र को लेकर कांग्रेस की दो शर्तें

अमित शाह के वोट चोरी और एसआईआर पर संसद का विशेष सत्र बुलाने के प्रस्ताव पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। पार्टी का कहना है कि सरकार चर्चा को लेकर गंभीर है, तो पहले मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा सुनिश्चित करे और एसआईआर की प्रक्रिया पर रोक लगाए। कांग्रेस ने इस मांग के जरिए विशेष सत्र के प्रस्ताव पर ही सवाल खड़े किए हैं।

ये भी पढ़ें: पंचकूला स्कूल अटैक: शिकायत की बात से घबराया छात्र, पिता से मिलवाने के बहाने बच्ची को ले गया ऊपर; चाचा का खुलासा