Snake Swallowed Golf Balls: अमेरिका के सैन एंटोनियो स्थित साउथ टेक्सस एवियन एंड एक्सॉटिक हॉस्पिटल में एक बेहद असामान्य मामला सामने आया। एक सांप ने एक-दो नहीं, बल्कि तीन गोल्फ बॉल निगल ली थीं। अस्पताल ने इस रेस्क्यू का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।
वीडियो में सांप को भारी सेडेशन में देखा गया। डॉक्टरों ने बेहद सावधानी से उसके शरीर को संभालते हुए गोल्फ बॉल को धीरे-धीरे मुंह की ओर पहुंचाया। पहली गेंद मुंह तक आते ही सांप ने मुंह खोला और डॉक्टरों ने उसे बाहर निकाल लिया।
एक के बाद दो और गोल्फ बॉल मिलीं
पहली गोल्फ बॉल निकालने के बाद जांच में सांप के शरीर में दो और गोल्फ बॉल फंसी मिलीं। टीम ने इसी प्रक्रिया से दोनों गेंदों को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया। अस्पताल के मुताबिक, तीनों गोल्फ बॉल भारी सेडेशन के दौरान मैनुअली निकाली गईं और सांप को सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ी।
सांप ने गोल्फ बॉल क्यों निगली?
सोशल मीडिया यूजर्स ने अंदाजा लगाया कि सांप ने शायद गोल्फ बॉल को अंडा समझ लिया होगा। कुछ लोगों ने सांप की सलामती को लेकर चिंता जताई। हालांकि, अस्पताल ने यह स्पष्ट नहीं किया कि सांप ने गोल्फ बॉल वास्तव में किस वजह से निगलीं। अंडे जैसी आकार वाली चीजें सांपों के लिए आकर्षक शिकार हो सकती हैं। अस्पताल ने इस केस को बेहद असामान्य और यादगार बताया। एक्सॉटिक एनिमल मेडिसिन में कभी-कभी ऐसे अप्रत्याशित मामले सामने आते हैं। तीनों गेंदों का बिना ऑपरेशन बाहर निकलना इस केस को और खास बनाता है।
ये भी पढ़े: जमुई-बांका के बाद अब किशनगंज से एक युवती के साथ बदसलूकी, VIDEO आया सामने; 1 गिरफ्तार, 4 अब भी फरार

