होम = Cover Story Latest = सोनम वांगचुक ने 27वें दिन तोड़ा अनशन, नड्डा और जितेंद्र सिंह ने अस्पताल पहुंचकर तुड़वाया भूख हड़ताल

सोनम वांगचुक ने 27वें दिन तोड़ा अनशन, नड्डा और जितेंद्र सिंह ने अस्पताल पहुंचकर तुड़वाया भूख हड़ताल

by | Jul 24, 2026 | Cover Story Latest

केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन

Sonam Wangchuk Hunger Strike: एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने अपना अनशन तोड़ दिया है. वांगचुक ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में अपना अनशन ख़त्म किया. मोदी सरकार के दोनों मंत्री वांगचुक से मिलने गुरुग्राम के अस्पताल पहुंचे थे. सूत्रों की मानें तो सरकार की ओर से वांगचुक को भरोसा दिलाया गया है कि उनकी मांगों पर उचित फोरम में विचार किया जाएगा. सरकार की ओर से उन्हें यह भी भरोसा दिया गया है कि प्रदर्शनकारी छात्रों पर दर्ज हुए मामलों पर एक बार फिर विचार होगा. आज दिन में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने इस बात को लेकर संकेत दिए थे.

पीएम मोदी के वीडियो संदेश के बाद अनशन खत्म करने का फैसला

बता दें कि 23 जुलाई की देर रात छात्र के नाम एक वीडियो संदेश जारी किया. इस वीडियो में पीएम मोदी ने कहा कि 24 जुलाई को होने वाली कैबिनेट मीटिंग में पेपर लीक के खिलाफ और अधिक सख्त कदम उठाए जाएंगे. अपने वीडियो संदेश के ज़रिए पीएम मोदी ने कहा कि पेपर लीक होना कोई मामूली विषय नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि यह छात्र और अभिभावकों के लिए काफी पीड़ादायक है. सरकार के सूत्रों की मानें तो इसी रवैये के बाद वांगचुक ने अनशन ख़त्म करने का फ़ैसला लिया.

पीएम मोदी ने वीडियो संदेश में पेपर लीक पर कही ये बात

बता दें कि पीएम मोदी ने एक्स हैंडल के ज़रिए एक वीडियो संदेश जारी किया. जिसमें उन्होंने कहा, ''फ्रेंड्स मैं जानता हूं कि पेपर लीक कोई मामूली विषय नहीं है. लाखों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए यह बहुत ही पीड़ादायक है और इसलिए पेपर लीक की घटना से अब तक पिछले ढाई महीनों में अनेक बड़े कदम उठाए गए. गुनहगारों को पकड़ा गया है. वे जेल में पड़े हैं. हमारा सबसे महत्वपूर्ण जिम्मा था कि विद्यार्थियों का एक वर्ष बर्बाद न हो.''

कम समय में 22 लाख विद्यार्थियों की परीक्षा कराने का दावा

अपने वीडियो संदेश में पीएम ने कहा, ''तत्काल परीक्षाएं लेना बहुत जरूरी था. सरकार ने अपनी पूरी शक्ति का उपयोग करके कम से कम समय में 22 लाख जितने विद्यार्थियों के एग्जाम हो जाएं, इसका प्रबंध किया. अभी पांच दिन पहले, उन्नीस तारीख को रिजल्ट भी आ गया. देश भर में उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों की खुशियों की खबरें भी आ रही हैं. लेकिन हम वहां पर संतोष मानने वाले लोगों में से नहीं हैं.''

राहुल गांधी ने पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर दोहराई मांग

पीएम मोदी के इस वीडियो संदेश को कोट करते हुए राहुल गांधी ने एक बार फिर से अपनी मांग दोहराई है. नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, ‘’मिस्टर मोदी, हमारे छात्र धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. हमारे छात्र चाहते हैं कि धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करें. छात्रों को पीटने वालों को सजा दें. माफी मांगें.’’

यह भी पढ़ें: https://newsindia24x7.tv/pm-modi-paper-leak-strict-action-cabinet-meeting/