Wednesday, Nov 11

होम = Breaking = पटाखों पर रोक को लेकर सुप्रीम कोर्ट का आया रिएक्शन, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली से करवाए अपील

पटाखों पर रोक को लेकर सुप्रीम कोर्ट का आया रिएक्शन, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली से करवाए अपील

by | Oct 30, 2026 | Breaking, News Latest, देश

Supreme Court Crackers Ban: दिवाली पर पटाखों के इस्तेमाल और उनसे होने वाले प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अहम सुझाव दिया है। अदालत ने पटाखों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने से इनकार करते हुए कहा कि लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार अभियान चलाया जा सकता है। इसके लिए पीठ ने क्रिकेटर विराट कोहली जैसी लोकप्रिय हस्तियों की मदद लेने का सुझाव भी दिया।

विराट कोहली जैसे क्रिकेटरों की मदद लेने का सुझाव

सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने याचिकाकर्ताओं से कहा कि वे विराट कोहली या अन्य मशहूर क्रिकेटरों की मदद ले सकते हैं। उनसे ऐसा जागरूकता सेगमेंट बनाने का अनुरोध किया जा सकता है, जिससे लोग दिवाली की खुशी और रोशनी के त्योहार की भावना का आनंद ले सकें। अदालत ने कहा कि वह लोगों की जश्न मनाने की भावना भी समझती है, इसलिए पटाखों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने के पक्ष में नहीं है।

आदेशों का पालन भी जरूरी

पीठ ने कहा कि अगर अदालत के आदेशों को लागू नहीं किया जाता है तो वे मजाक बनकर रह जाएंगे। इसलिए जरूरी है कि पटाखों के इस्तेमाल को लेकर जारी निर्देशों का प्रभावी ढंग से पालन हो।

2015 के मामले में हुई सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को 2015 के एक मामले की सुनवाई की। इस मामले में अदालत ने अक्टूबर से जनवरी के बीच दिल्ली और वायु प्रदूषण से प्रभावित उत्तर भारत के अन्य राज्यों में पटाखों पर रोक लगाने के आदेश दिए थे। दिल्ली में पहले से ही पटाखों पर प्रतिबंध था, हालांकि 2025 में दिवाली के दौरान परीक्षण के तौर पर कुछ समय के लिए हरित पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल की अनुमति दी गई थी।

ये भी पढ़ें: दुलारचंद हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने की विधायक अनंत सिंह की जमानत रद्द, 1 दिसंबर तक सरेंडर करने का आदेश