Swiggy 40KM Food Delivery: अब पसंदीदा रेस्टोरेंट से खाना मंगाने के लिए उसकी दूरी की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। जोमैटो ने ग्राहकों के लिए नया फीचर लॉन्च किया है, जिसके जरिए अब 40 किलोमीटर दूर तक के रेस्टोरेंट से भी खाना ऑर्डर किया जा सकेगा। इससे ग्राहकों को अपने शहर के ज्यादा रेस्टोरेंट और खाने के विकल्प मिलेंगे।
कैसे करें लिमिटलेस डिलीवरी फीचर का इस्तेमाल?
इस फीचर का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को जोमैटो ऐप के होमपेज पर जाकर 'एक्सप्लोर मोर' सेक्शन में दिए गए खास लिंक पर क्लिक करना होगा। यहां उन्हें दूर स्थित लोकप्रिय रेस्टोरेंट की सूची दिखाई देगी। ग्राहक चाहें तो ऐप पर सीधे अपने पसंदीदा रेस्टोरेंट का नाम सर्च करके भी सामान्य तरीके से खाना ऑर्डर कर सकते हैं।
ग्राहकों को मिलेंगे ज्यादा विकल्प
जोमैटो ने यह फीचर ग्राहकों को ज्यादा विकल्प और सुविधा देने के मकसद से शुरू किया है। अब लोग घर से दूर मौजूद अपने पसंदीदा रेस्टोरेंट का खाना भी मंगा सकेंगे। मसलन, गुरुग्राम में रहने वाला ग्राहक दिल्ली के किसी दूसरे इलाके के रेस्टोरेंट से ऑर्डर कर सकेगा। इससे लोकप्रिय रेस्टोरेंट को भी शहर के दूर-दराज के इलाकों में नए ग्राहकों तक पहुंचने का मौका मिलेगा।
फिलहाल 7 शहरों में मिलेगी सुविधा
जोमैटो ने लिमिटलेस डिलीवरी फीचर को फिलहाल बेंगलुरु, दिल्ली-NCR, चेन्नई, मुंबई, कोलकाता, पुणे और हैदराबाद में शुरू किया है। इन शहरों के ग्राहक ऐप के जरिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि दूर स्थित रेस्टोरेंट से ऑर्डर करने पर अतिरिक्त डिलीवरी शुल्क लगेगा या नहीं। इसके अलावा, ऐसे ऑर्डर की डिलीवरी में कितना समय लगेगा, इसकी जानकारी भी नहीं दी गई है।
ये भी पढ़ें: कोरिया-जापान-ताइवान के बाजार धड़ाम, भारतीय शेयर बाजार में जबर्दस्त उछाल

