Thursday, Aug 20

होम = News Big = मां को व्हीलचेयर पर बैठाकर रेलवे ट्रैक तक ले गया बेटा, ट्रेन के आगे धक्का देकर मार डाला

मां को व्हीलचेयर पर बैठाकर रेलवे ट्रैक तक ले गया बेटा, ट्रेन के आगे धक्का देकर मार डाला

by | Aug 20, 2026 | News Big

Tamil Nadu Son Mother Murder: मिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले से रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। मानवूर रेलवे स्टेशन के पास एक 45 वर्षीय व्यक्ति पर अपनी 71 वर्षीय मां को व्हीलचेयर पर बैठाकर रेलवे ट्रैक तक ले जाने और चेन्नई-कटपाड़ी एक्सप्रेस ट्रेन के सामने धक्का देने का आरोप है। हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना के बाद अक्कोनम रेलवे पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

पेंशन पर निर्भर थीं 71 वर्षीय पद्मावती

पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान 71 वर्षीय पद्मावती के रूप में हुई है। वह तिरुवल्लूर जिले के मानवूर गांव की रहने वाली थीं। करीब 10 साल पहले उनके पति का निधन हो गया था। इसके बाद वह पति की पेंशन के सहारे अपना जीवन यापन कर रही थीं। पद्मावती के तीन बेटे हैं। उनका सबसे छोटा बेटा पार्थसारथी, जिसकी उम्र करीब 45 वर्ष बताई गई है, उनके साथ रहता था और उनकी देखभाल करता था। उम्र अधिक होने के कारण पद्मावती चलने-फिरने में असमर्थ थीं और व्हीलचेयर का इस्तेमाल करती थीं।

शराब के नशे में मां को स्टेशन ले गया

पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, पार्थसारथी शराब का आदी था। घटना वाले दिन भी उसने कथित तौर पर काफी शराब पी रखी थी। इसके बाद वह अपनी मां को व्हीलचेयर पर बैठाकर मानवूर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक की ओर ले गया। पुलिस को आशंका है कि नशे की हालत में पार्थसारथी ने अपनी मां को चेन्नई-कटपाड़ी एक्सप्रेस के सामने धक्का दे दिया। ट्रेन की चपेट में आने से पद्मावती की मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात के बाद घर लौट गया आरोपी

मां को ट्रेन के आगे धकेलने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया और अपने घर लौट आया। पुलिस के मुताबिक, वह घर पर इस तरह रहा जैसे कुछ हुआ ही न हो। इधर, रेलवे ट्रैक पर महिला के शव की सूचना मिलने के बाद अक्कोनम रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अक्कोनम सरकारी अस्पताल भेज दिया।

पुलिस ने बेटे को किया गिरफ्तार

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पार्थसारथी को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने अपनी मां की हत्या क्यों की और वारदात के पीछे वास्तव में क्या वजह थी। पुलिस आरोपी के शराब के नशे में होने और घटना से पहले तथा बाद की गतिविधियों समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़ें: https://newsindia24x7.tv/how-to-grow-pistachio-plant-at-home/