Trump Russia Ukraine Energy Targets: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को दावा किया कि रूस और यूक्रेन एक-दूसरे के ऊर्जा ठिकानों को निशाना नहीं बनाने पर सहमत हो गए हैं। उन्होंने वैश्विक स्तर पर डीजल की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी के लिए रूस-यूक्रेन युद्ध को जिम्मेदार बताया और कहा कि इसका संबंध अमेरिका-ईरान युद्ध से नहीं है।
ट्रंप ने Truth Social पर क्या कहा?
ट्रंप ने Truth Social पर लिखा कि यूक्रेन ने रूसी ऊर्जा ठिकानों पर हमले नहीं करने पर सहमति जताई है और रूस भी ऐसा ही करेगा। उनका यह बयान एक दिन बाद आया, जब उन्होंने रूसी तेल रिफाइनरियों पर यूक्रेन के हमलों को लेकर कीव की आलोचना की थी।
नाटो ने रूस को दी चेतावनी
इसी बीच NATO प्रमुख मार्क रूटे ने कहा कि यूक्रेन-पोलैंड सीमा के पास रूसी ड्रोन हमलों की श्रृंखला के बाद गठबंधन यूक्रेन के समर्थन को और मजबूत करेगा। AP के मुताबिक, रूटे ने कहा कि NATO क्षेत्र के करीब हो रहे हमले रूस की बढ़ती लापरवाही और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की डर व आतंक फैलाने की कोशिश दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि पुतिन यूक्रेन का समर्थन रोकने और NATO की एकता कमजोर करने में सफल नहीं होंगे।
ये भी पढ़े: पति-बेटों ने शव लेने से किया इनकार, NGO ने दिया मां को कंधा; यमुना तट पर कराया अंतिम संस्कार

