Tuesday, Nov 10

होम = Breaking = ईरान की धमकी से अलर्ट अमेरिका, ब्रिटेन के दूसरे एयरबेस से भी हटाए सैन्य विमान

ईरान की धमकी से अलर्ट अमेरिका, ब्रिटेन के दूसरे एयरबेस से भी हटाए सैन्य विमान

US Military Aircraft Withdrawn from UK: ईरान से हमले के संभावित खतरे को देखते हुए अमेरिका ने ब्रिटेन में अपने दूसरे सैन्य एयरबेस से भी विमान हटाने शुरू कर दिए हैं। अमेरिकी सेना ने सोमवार को RAF मिल्डेनहॉल एयरबेस से कई विमानों को निकालकर जर्मनी और अन्य ठिकानों पर भेजा। कुछ ही हफ्तों में यह दूसरी बार है, जब ईरान से जुड़े सुरक्षा खतरे के बीच ब्रिटेन से अमेरिकी सैन्य विमान हटाए गए हैं।

RAF मिल्डेनहॉल से जर्मनी भेजे गए रिफ्यूलिंग टैंकर

वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार सुबह RAF मिल्डेनहॉल पर तैनात अमेरिका के दो रिफ्यूलिंग टैंकर जर्मनी के लिए रवाना हुए। इसके बाद दिन में कई अन्य टैंकरों को भी जर्मनी और दूसरे सैन्य ठिकानों पर भेज दिया गया। रिपोर्ट में मामले से परिचित लोगों के हवाले से बताया गया है कि ईरान की ओर से मिली धमकी के बाद यह कदम उठाया गया।

पहले RAF फेयरफोर्ड से हटाए गए थे B-1 बॉम्बर

इससे पहले सितंबर में ब्रिटेन के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में स्थित RAF फेयरफोर्ड एयरबेस के बाहर पांच ब्रिटिश नागरिकों को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद सुरक्षा कारणों से अमेरिका ने वहां से अपने B-1 बॉम्बर हटा लिए थे। इस एयरबेस का इस्तेमाल अमेरिकी सेना ईरान पर हमले के लिए भी कर चुकी थी।

ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने क्या कहा?

ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि उनका मंत्रालय आमतौर पर दूसरे देशों की सैन्य गतिविधियों पर टिप्पणी नहीं करता। उन्होंने बताया कि ऑपरेशनल जरूरतों के अनुसार विमान और अन्य सैन्य संसाधनों को नियमित रूप से एक ठिकाने से दूसरे ठिकाने पर भेजा जाता है।

फिलहाल RAF मिल्डेनहॉल को मिली धमकी से जुड़ी पूरी जानकारी सार्वजनिक नहीं हुई है। हालांकि, कुछ ही हफ्तों में दो ब्रिटिश सैन्य ठिकानों से अमेरिकी विमानों की वापसी ने ईरान से जुड़े सुरक्षा खतरे को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं।

ये भी पढ़े: दिल्ली को मिलेगी यमुना रिवर सफारी की सौगात, 15 लाख परिवारों के खाते में आएंगे गैस सिलेंडर के पैसे