Virat Kohli 13000 ODI Runs at Number 3: भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में विराट कोहली ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली। कीवी गेंदबाजों के खिलाफ 12 रन बनाते ही कोहली वनडे क्रिकेट में नंबर-3 की पोजीशन पर 13,000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए। मैच से पहले उन्हें इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए सिर्फ 12 रनों की जरूरत थी।
नंबर-3 पर 13 हजार रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी
186 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट ने अपनी पारी की 13वीं गेंद पर 12वां रन पूरा किया और इतिहास रच दिया। इस सूची में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग 12,662 रनों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वनडे में नंबर-3 पर 10 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले कोहली और पोंटिंग ही दो बल्लेबाज हैं।
61.55 की औसत से बनाए रन, 48 शतक भी जड़े
विराट कोहली ने वनडे में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 61.55 की औसत और 95.4 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। इस पोजीशन पर उनके नाम 48 शतक और 69 अर्धशतक दर्ज हैं।
किसी एक बल्लेबाजी क्रम पर सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने ओपनिंग करते हुए 15,310 रन बनाए हैं। अब नंबर-3 पर 13 हजार से अधिक रन पूरे करने वाले कोहली इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड की ओर आगे बढ़ रहे हैं।
ये भी पढ़े: पत्थरों से हमले के बाद अस्पताल में भर्ती बच्ची की घर वापसी, पंचकूला परिवार ने ली राहत की सांस

