WhatsApp Bill Payments: अब WhatsApp यूजर्स बिजली, पानी, पाइप्ड गैस, FASTag, इंश्योरेंस, क्रेडिट कार्ड और लोन रिपेमेंट जैसे बिलों का भुगतान ऐप के जरिए कर सकेंगे। यह सुविधा Bharat Connect यानी BBPS नेटवर्क से जुड़ी है। हालांकि, किसी बिलर का पेमेंट तभी संभव होगा, जब वह इस नेटवर्क पर उपलब्ध हो।
ऐसे करें बिल का भुगतान
इसके लिए WhatsApp खोलकर होम स्क्रीन पर दिए ₹ आइकन पर टैप करें और Bill Payments विकल्प चुनें। इसके बाद बिल की कैटेगरी, जैसे Electricity, चुनकर संबंधित विभाग या सर्विस प्रोवाइडर का चयन करें। फिर कस्टमर या अकाउंट नंबर दर्ज करें। बिल उपलब्ध होने पर उसकी रकम स्क्रीन पर दिखाई देगी। जानकारी जांचने के बाद पेमेंट किया जा सकता है।
एक ही ऐप में कई बिल होंगे मैनेज
इस फीचर से हर महीने कई बिल भरने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी। पहले इस्तेमाल किए गए बिलर्स को भी दोबारा आसानी से एक्सेस किया जा सकेगा, जिससे अगला भुगतान तेज हो जाएगा।
धीरे-धीरे हो रहा रोलआउट
WhatsApp यह फीचर भारत में चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध करा रहा है। इसलिए अगर अभी आपके ऐप में Bill Payments का विकल्प नहीं दिख रहा है, तो आने वाले समय में यह सुविधा मिल सकती है।
ये भी पढ़े: PCOS में प्रेग्नेंसी नहीं हो सकती? डॉक्टर ने बताया क्या है सही जवाब

