होम = Cover Story Featured = Meta का ऐलान: विल कैथकार्ट की जगह कुणाल शाह होंगे WhatsApp के नए ग्लोबल CEO

Meta का ऐलान: विल कैथकार्ट की जगह कुणाल शाह होंगे WhatsApp के नए ग्लोबल CEO

Whatsapp CEO: दुनिया के सबसे बड़े मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp में बड़ा बदलाव हुआ है। मौजूदा CEO विल कैथकार्ट अब अपने पद से हट रहे हैं और उनकी जगह CRED के फाउंडर कुणाल शाह को WhatsApp का नया ग्लोबल CEO बनाया गया है।

विल कैथकार्ट का कार्यकाल और योगदान

विल कैथकार्ट ने करीब 7 साल तक WhatsApp का नेतृत्व किया। इस दौरान उन्होंने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन को 3 अरब से ज्यादा यूजर्स तक पहुंचाया, जिनमें अमेरिका के 10 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ता शामिल हैं। उनके कार्यकाल में WhatsApp का बिजनेस कई अरब डॉलर तक पहुंचा। उन्होंने यूजर्स की प्राइवेसी को मजबूत किया, कई सरकारों द्वारा मांगे गए बैकडोर एक्सेस का विरोध किया और स्पायवेयर हमलों, खासकर NSO ग्रुप के खिलाफ कानूनी लड़ाई में अहम भूमिका निभाई।

कुणाल शाह की नियुक्ति और Meta का बयान

Meta ने कुणाल शाह को WhatsApp का नया लीडर चुनते हुए कहा कि उन्होंने CRED को भारत की प्रमुख फिनटेक कंपनियों में शामिल किया है। Meta ने पहले ही CRED में करीब 1 बिलियन डॉलर का निवेश किया है, जो लगभग 900 करोड़ रुपये के बराबर है। कुणाल शाह की नियुक्ति को कंपनी की ग्लोबल रणनीति और AI आधारित बदलावों के लिए अहम माना जा रहा है।

Meta और मार्क जुकरबर्ग का रिएक्शन

Meta CEO मार्क जुकरबर्ग ने विल कैथकार्ट के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में WhatsApp 3 अरब यूजर्स तक पहुंचा और प्राइवेसी को मजबूत किया गया। अब विल Meta में नई भूमिका निभाएंगे और नए प्रोडक्ट्स पर काम करेंगे।

उन्होंने कुणाल शाह को एक मजबूत बिल्डर और ग्लोबल विजन रखने वाला लीडर बताया और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में WhatsApp और बेहतर बनेगा। कुणाल शाह ने आज से अपनी नई भूमिका संभाल ली है और 25 जून की मीटिंग में उन्हें आधिकारिक रूप से टीम से मिलवाया जाएगा।

ये भी पढ़े: Weather Update: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, लेकिन नुकसान गहरा; 146 वर्षों में सबसे सूखा रहा जून, 46% बारिश की कमी