Monday, Nov 09

होम = Breaking = दीपोत्सव के मंच से सपा पर बरसे CM योगी, अखिलेश को दी माफी मांगने की नसीहत

दीपोत्सव के मंच से सपा पर बरसे CM योगी, अखिलेश को दी माफी मांगने की नसीहत

Yogi Adityanath on Akhilesh Yadav: अयोध्या में दीपोत्सव के मौके पर सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई। 10वें दीपोत्सव में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने राम मंदिर जाने की बात कह रहे अखिलेश पर तंज कसते हुए कहा कि अयोध्या आने से पहले उन्हें रामभक्तों और संतों से माफी मांगनी चाहिए।

रामभक्तों से माफी मांगने की दी नसीहत

सीएम योगी ने बिना नाम लिए अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों ने अयोध्या को अपमानित किया, रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं और संतों पर लाठीचार्ज कराया, उन्हें यहां जरूर आना चाहिए, लेकिन माफी मांगकर। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को अपने कृत्यों पर पश्चाताप करना चाहिए। योगी ने कथा की मर्यादा और परंपरा का जिक्र करते हुए विपक्ष पर तंज भी कसा। उन्होंने कहा कि प्रभु सबको माफ करते हैं, लेकिन अहंकारी सत्ता को समाप्त करने में देर नहीं लगाते।

अयोध्या को लेकर गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या अब कभी कर्फ्यू के दौर में नहीं लौटेगी और न ही यहां रामभक्तों पर गोलियां चलाई जा सकेंगी। उन्होंने सपा सरकार के समय का जिक्र करते हुए दावा किया कि पहले अयोध्या को केवल तीन घंटे बिजली मिलती थी, जबकि आज यह स्मार्ट सिटी और सोलर सिटी के रूप में विकसित हो रही है। योगी ने धर्म पथ, भक्ति पथ, श्रीराम पथ और जन्मभूमि पथ का जिक्र करते हुए कहा कि ये मार्ग आज दुनिया को आकर्षित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले अयोध्या आने पर भी पाबंदियां लगाई जाती थीं।

योध्या को बताया वैचारिक विजय

सीएम योगी ने कहा कि आजादी के बाद से अयोध्या के लोगों की लगातार उपेक्षा हुई, लेकिन अब शहर का विकास कुछ लोगों को बर्दाश्त नहीं हो रहा है। उन्होंने अयोध्या को वैचारिक विजय बताते हुए कहा कि भगवान राम ने सभी को अपनाया था, लेकिन मारीच बनकर आने वालों को उनके बाणों से बचना मुश्किल होगा।

ये भी पढ़ें: ट्रंप की हत्या करने का आदेश देती थीं आवाजें’, व्हाइट हाउस के पास हथियारों के साथ वेनेजुएला का युवक गिरफ्तार